शाहजहांपुर

चौधरी चरण सिंह के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किसानों को मसीहा बताया गया

रोजा रेलवे मैदान में नौ जिलों के किसानों की किसान कल्याण रैली हुई।
2 min read
PM narednra modi
PM narednra modi

शाहजहांपुर। रोजा रेलवे मैदान में नौ जिलों के किसानों की किसान कल्याण रैली हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गन्ना किसानों को गन्ने के लागत मूल्य पर 80 फीसद सीधा लाभ देने की घोषणा की। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नरेन्द्र मोदी को किसानों का मसीहा बताया। अब तक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को ही किसानों का मसीहा कहा जाता है। रैली को प्रधानमंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जाता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने भी संबोधित किया।


भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडे ने कहा कि दुनिया ने देख लिया कि भारत का भविष्य नरेन्द्र मोदी के हाथों सुरक्षित है। मोदी ने संसद में कहा कि चार वर्ष से हम अड़े हैं, तमाम बाधाओं के बाद डटकर खड़े हैं। शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के हृदय का इलाका है। यहां आए लोग मोदी से प्रेरणा लेकर 147 कल्याणकारी योजनाओं के साथ गांव-गांव, गली-गली वार्ड, बूथ जाएंगे और मोदी के सपनों का नया भारत बनाएंगे। लगातार डटे रहेंगे, जुटे रहेंगे।

ये रहे मंच पर
नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा सही मायने में किसान मसीहा के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वीकार करता है। केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेनका गांधी, कृष्णा राज, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत कई मंत्री मंच पर मौजूद रहे। सांसद राकेश वर्मा, अशोक वाजपेयी, मुकेश राजपूत, अजय मिश्रा, धर्मेन्द्र कश्यप, रेखा अरुण वर्मा मंच पर विराजमान रहे। उन्होंने मोदी का माल्यार्पण कर स्वागत किया है।

Published on:
21 Jul 2018 03:17 pm
Also Read
View All
16.61 करोड़ के बैंक नोटिस से घिरे राजपाल यादव, पैतृक आवास और मुंबई प्रॉपर्टी पर नोटिस

शाहजहांपुर: बहन से दोस्ती पर भड़का युवक, फोन कर बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोदकर युवक की हत्या

UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान