शाहजहांपुर

खौफनाक: तांत्रिक के कहने पर महिला ने दी मासूम की बलि, गला काटकर पिया खून

आरोपी महिला के कोई संतान नहीं है। औलाद पाने के लिए उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

2 min read
child sacrifice
child sacrifice

शाहजहांपुर। एक महिला ने बच्चे की चाहत में ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसे जानकर लोगों का कलेजा कांप गया। घटना शाहजहांपुर जिले के रौजा थाना क्षेत्र की है। जहां तांत्रिक के कहने पर महिला ने पड़ोस में रहने वाले मासूम बच्चे की बलि दे दी। पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए आरोपी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

छह दिसंबर को मिली थी लाश
छह दिसंबर को थाना क्षेत्र के गांव जमुका निवासी ब्रजेश के 10 वर्षीय पुत्र लालदास की लाश गांव में मंदिर के पास मिली थी। हर कोई हैरान था कि आखिर एक दस साल के बच्चे की कोई हत्या भला कैसे कर सकता है। इसी बीच पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोस की रहले वाली महिला धनदेवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो जो खुलासा सामने आया, उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

मासूम की हत्या कर पिया खून
आरोपी महिला ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं थी। जिसके कारण वो एक तांत्रिक से मिली थी। उसने बताया कि अगर वो एक बच्चे की बलि दे दे तो उसको संतान हो सकती है। तांत्रिक के कहने पर ही महिला ने पड़ोस के रहने वाले दस साल के लालदास को अपने घर बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने तांत्रिक कहने पर बच्चे के गला पर काटकर खून निकालकर पिया। जिसके बाद देर रात में बच्चे की लाश को मंदिर के पास फेंक दिया।

तांत्रिक की तलाश में जुटी पुलिस
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी महिला धनदेवी का साथ उसके दो रिश्तेदारों सूरज और सुनील ने दिया था। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उस तांत्रिक की तलाश कर रही है जिसके कहने पर महिला ने बच्चे की बलि दी थी।

Published on:
08 Dec 2017 05:16 pm
Also Read
View All
प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

शाहजहांपुर में रिश्ता टूटा तो युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर रची खौफनाक साजिश

बारात आने से एक दिन पहले शाहजहांपुर में प्रेमी के साथ दुल्हन ने लगाई फांसी, आम के पेड़ पर लटके मिले शव

डोली उठी थी, ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन समेत चार की उठी अर्थी…शाहजहांपुर हादसे की दर्दनाक कहानी रुला देगी”