अंबेडकर जंयती पर पड़ोसन की रेप के बाद हत्या, शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था, पति दिल्ली में रिक्शा चलाता है
शाहजहांपुर। जन्मू कश्मीर के कठुआ और उन्नाव रेपकांड की घटनाओं के बाद मानो दुष्कर्म की बाढ़ सी आ गई है। ताजा घटना शाहजहांपुर में हुई है। यहां पड़ोसन की रेप के बाद हत्या कर दी गई। यह कांड हुआ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जंयती के अवसर पर। पुलिस यह देखकर चौंक गई कि महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। इससे साफ संकेत मिला कि दुष्कर्म के बाद हत्या हुई है। महिला का पति दिल्ली में रिक्शा चलाता है। उसकी तहरीर पर पड़ोसी, उसके पिता और दो मामाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण पुलिस खासी सतर्कता बरत रही है।
यह भी पढ़ें
पड़ोसी के घर में मिला शव
मामला शाहजहांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अनावा का है। महिला का पति दिल्ली में रिक्शा चलता है। महिला गांव में अकेली रहती थी। उसके पड़ोस में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और पिता के साथ रहता है। पड़ोसी ने रिक्शाचालक को फोन पर सूचना दी कि उसकी पत्नी दो दिन से गायब है। यह सुनकर रिक्शाचालक अपने गांव आ गया। पत्नी की खोजबीन में जुट गया। जब कहीं पता नहीं चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। रिक्शाचालक यह देखकर ताज्जुब हुआ कि पड़ोसी के घर की दो दिन से कुंडी लगी है। वह मिलने भी नहीं आया। रिक्शाचालक ने इस बारे में पुलिस को अवगत कराया। सोमवार की शाम को पुलिस ने पड़ोसी के घर की कुंडी खोली। वहां का नजारा देखकर पुलिस की आँखें फटी रह गईं। महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया माना कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। दुष्कर्म करने में कई लोग शामिल रहे होंगे। खुद को बचाने के लिए महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें
तनाव की आशंका के चलते मौके पर पहुंचा आला अधिकारी
चूंकि यह मामला दो समुदायों के बीच का था, इसलिए कोतवाली प्रभारी सुधाकर सिंह ने आला अधिकारियों को अवगत कराया। तनाव की आशंका के चलते मौके पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) केबी सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुभाषचंद्र शाक्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जितेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मोइनुल इस्लाम मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें
मुख्य आरोपी पकड़ा
रिक्शाचालक ने तहरीर ने कहा है कि उसकी पत्नी 14 अप्रैल की दोपहर से गायब थी। 16 अप्रैल, 2018 को पड़ोसी के घर से शव मिला है। पत्नी की हत्या की गई है। तहरीर में यह भी लिखा है कि घर से एक लाख रुपये और आभूषण गायब हैं। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही घटना का अनावरण कर दिया जाएरगा।
यह भी पढ़ें
सपा-बसपा गठबंधन में फतेहपुर सीकरी , आगरा और अलीगढ़ लोकसभा सीट किसके खाते में जाएगी, पढ़िए खबर