पॉलीथिन का प्रयोग कितना हांनिकारक है, ये बात सलमान खान अपने अलग अंदाज में लोगों को समझा रहे हैं।
शाहजहांपुर। पॉलीथिन का प्रयोग कितना हांनिकारक है, ये बात सलमान खान अपने अलग अंदाज में लोगों को समझा रहे हैं। इसके साथ ही पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने के लिए कसम दिला रहे हैं। एक हाथ में गीता है, तो दूसरे हाथ में कुरान। दोनों पवित्र ग्रंथों पर सलमान खान हाथ रखवा कर कसम दिलाते हैं, कि अब वे पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे।
गली मोहल्लों में घूम रहे सलमान
सलमान खान अपने हाथों में गीता और कुरान लेकर गाली मोहल्लों में पाॅलिथीन का इस्तेमाल न करने के लिये के लिए लोगों को सौगंध दिला रहा हैं। खास बात ये है कि सलमान कि इस अनूठी पहल को आम लोग भी सराह रहे हैं और आगे आकर कसम खाकर पाॅलिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए लोगों को संदेश दे रहे हैं। वहीं जिलाधिकारी ने सलमान की इस पहल को काफी सराहा है और साथ ही एसडीएम और ईओ को निर्देश दिया कि वह बाजार मे जाकर पाॅलिथीन जब्त कर कागज के पैकेट के लिए जागरूक करें। वहीं दूसरी तरफ जिले में सभी दुकानदारों को बता दिया गया है कि पॉलीथिन ऊपयोग करने पर 500 रुपये जुर्माना या 6 महीने की सजा होगी।
ये दिला रहे कसम
सलमान खान ने सरकार से पहले ही पाॅलिथीन बंद कराने का निर्णय लिया है। सलमान ने आज से गीता और कुरआन लेकर लोगों के बीच जाकर लोगों को कसम खिला रहे हैं कि वह आज के बाद पाॅलिथीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इतना ही नहीं सलमान महिलाओं और पुरुषों के बीच जाकर बकायदा गीता और कुरआन पर हाथ रखकर सौगंध खिला रहा हैं कि वह कसम खाता है कि आज के बाद पाॅलिथीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। खास बात ये है कि सलमान की पाॅलिथीन बंद कराने की इस अनूठी पहल को लोग काफी सराहा रहे हैं। लोग बङ चङकर आगे आ रहे हैं और गीता और कुरआन पर हाथ रखकर कसम भी खा रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग थे जो कसम खाने को तैयार नही थे। उनका कहना था कि अगर वह किसी दुकानदार के पास जाएं और मजबूरी मे ही पाॅलिथीन लेना पङ जाए तो हमारी कसम झूठी साबित हो जाएगी। तो वही जागरूक लोगो की राय उनसे जुदा थी।
ये बोले जिलाधिकारी
वहीं जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी का कहना है कि सलमान की ये पहल बेहद काबिले तारीफ है। सलमान जिस तरह से लोगों को कसम खिला रहे हैं ये सब नहीं कर पाते हैं। इसलिए सलमान की पहल को लोग सराह भी रहे हैं। हमें उम्मीद है कि सलमान द्वारा पाॅलिथीन का इस्तेमाल न करने की कसम जरूर रंग लाएगी और जिले मे पूरी तरह से पाॅलिथीन बंद हो जाएगी।
अधिकारियों ने भी दिया साथ
सलमान की अनूठी पहल का असर ही कहेंगे कि जब सलमान बाजार मे घूम रहा था। तभी अचानक एडीएम जितेन्द् कुमार, एसडीएम राम मिश्रा, संयुक्त नगर आयुक्त शिव कुमार भी सलमान द्वारा अनूठी पहल मे शामिल हुए और ठेले और दुकानदारों के पास गए और उनके पास से पाॅलिथीन जब्त करके उनको कागज के पैकेट दिए। इस दौरान एसडीएम राम मिश्रा ने भी सलमान के हाथ में थमी कुरआन और गीता पर हाथ रखकर कसम खाई कि वह पूरी ईमानदारी के साथ पाॅलिथीन इस्तेमाल करने वालो पर कार्रवाई करेंगे और खुद भी पाॅलिथीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे।