शाहजहांपुर

Shahjahanpur: FIR नहीं लिखने पर एक व्यक्ति ने SP ऑफिस के बाहर खुद को लगाया आग, बेबस बच्चे पुकारते रहे पापा-पापा

यूपी के शाहजहांपुर जिले में सुनवाई ना होने से नाराज एक पीड़ित ने एसपी (SP) ऑफिस में खुद को आग लगा ली।
less than 1 minute read
shahjahanpur
shahjahanpur SP Office

UP Crime: यूपी के शाहजहांपुर जिले में सुनवाई ना होने से नाराज एक पीड़ित ने एसपी (SP) ऑफिस में खुद को आग लगा ली। आग लगाने के बाद पीड़ित काफी देर तक SP ऑफिस में आग की लपटों में घिरा रहा। उस वक्त एसपी अशोक कुमार मीणा भी अपने दफ्तर में मौजूद थे। व्यक्ति के आग लगाने जाने के बाद उसके बच्चे पापा-पापा बोल कर चिल्लाते रहे और लोगों से बचाने की गुहार लगाते रहे। इस घटना के बाद अखिलेश यादव ने भी राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

दरअसल पीड़ित की पिकअप गाड़ी एक दबंग ने उससे छीन ली थी। पीड़ित लगातार एसपी से न्याय की गुहार लगा रहा था। न्याय न मिलने पर व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। फिलहाल गंभीर हालत में पीड़ित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक युवक ताहिर कांट थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद अखिलेश यादव ने भी उसे अपने एक्स X अकाउंट पर शेयर करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने लिखा कि ”शाहजहाँपुर में पिकप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज न करने से आहत जिस युवक ने SP ऑफिस के सामने पहुंच कर आग लगाई है, उसको तत्काल सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा दी जाए और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुक़दमा दर्ज कर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए।”

Published on:
05 Mar 2024 04:08 pm
Also Read
View All
UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?