22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

Shahjahanpur Crime News: यूपी के शाहजहांपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सौतेली बेटी से 3 साल तक दुष्कर्म के आरोपी पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि 3 साल तक सौतेला पिता दुष्कर्म करता रहा, गर्भवती होने पर गर्भपात की गोलियां खिलाईं। जानिए पूरा मामला...
2 min read
Google source verification
Andhra Pradesh Woman Assault Case

महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर पीटने का मामला (सोर्स: पत्रिका फाइल फोटो)

Shahjahanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के सिंधौली में पुलिस हिरासत में एक शख्स की मौत के बाद सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शख्स ने अपनी सौतेली बेटी के साथ 3 साल तक दुष्कर्म किया। पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत के बाद पीड़ित बेटी ने अपना दर्द बयां किया है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ हो रही इस दरिंदगी में उसकी सगी मां भी सौतेले पिता का साथ देती थी।

मां से शिकायत की, लेकिन नहीं मिला साथ

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला पिता पिछले 3 सालों से उसके साथ हैवानियत कर रहा था। जब उसने अपनी मां से इसकी शिकायत की तो मां ने भी पिता का ही पक्ष लिया। मां का साथ न मिलने के कारण पीड़िता अपना दुख किसी से साझा नहीं कर सकी। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर सौतेले पिता ने उसे तीन बार गर्भपात की गोलियां खिलाईं। उसकी पढ़ाई भी छुड़ा दी गई और उसे घर से बाहर निकलने पर बुरी तरह पीटा जाता था।

'शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा'

पीड़िता के मुताबिक, करीब दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। इसके बावजूद सौतेले पिता ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह अक्सर फोन करके उसे घर बुलाने का दबाव बनाता था। वह मना करती थी तो जब उसका पति काम पर बाहर जाता तो आरोपी पिता ससुराल पहुंच जाता था। पीड़ित बेटी ने बताया कि जब उसके पति को इस घिनौनी हरकत का पता चला तो उन्होंने काम पर जाना बंद कर दिया था।

परिजनों का हंगामा, पुलिस पर लगाए आरोप

दूसरी तरफ, पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। मृतक की पत्नी ने अपनी ही बेटी और दामाद पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई का कहना है कि 28 अप्रैल को ही भाई ने अपनी सौतेली बेटी की शादी धूमधाम से की थी। दुष्कर्म के सभी आरोप निराधार हैं और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मृतक के भाई ने तो दुख और गुस्से में अपने सिर पर पत्थर मार लिया जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

3 घंटे की मशक्कत के बाद हुआ अंतिम संस्कार

बवाल की आशंका को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। SP ग्रामीण भंवरे, दीक्षा अरुण और इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने परिवार को सरकारी और निजी स्तर पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। करीब 3 घंटे की लंबी बातचीत के बाद शाम 6 बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

व्हाट्सएप स्टेटस और FIR के समय पर उठ रहे सवाल

परिजनों ने बताया कि मृतक पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था। दो तीन दिन पहले उसने अपने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस भी लगाया था जिसमें लिखा था कि सौतेली बेटी मुझे परेशान कर रही है। पुलिस अब इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। वहीं, एफआईआर की टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोपी को रात 1:40 मिनट पर मृत घोषित किया गया, जबकि रिपोर्ट 2:19 मिनट पर दर्ज हुई। इस पर SP सौरभ दीक्षित ने स्पष्ट किया कि एफआईआर रात 12 बजे ही लिख ली गई थी लेकिन उसे ऑनलाइन अपलोड होने में समय लग गया।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग