5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैंने कहा लेबर लगा लो, रूबी बोली मैं खुद भरूंगी मलबा’, आगरा मर्डर केस में फर्श बनाने वाले मिस्त्री का खुलासा!

Agra Bathroom Murder Case: आगरा के बाथरूम मर्डर केस में फर्श बनाने वाले मिस्त्री का चौंकाने वाला खुलासा। मिस्त्री ने बताया, "राज छिपाने के लिए हाथ में उठाया फावड़ा और खुद बन गई थी मजदूर।"
3 min read
Google source verification

आगरा

image

Mohsina Bano

Jul 05, 2026

Agra News, Agra Bathroom Murder Case, UP Crime News, Ruby Murder Case, Agra Police, UP News in Hindi, Murder Mystery, आगरा न्यूज़, बाथरूम मर्डर केस, यूपी क्राइम न्यूज़, राजमिस्त्री का खुलासा, आगरा मर्डर केस अपडेट, UP Police

आगरा बाथरूम मर्डर केस में नया खुलासा (फोटो: पत्रिका)

Agra Bathroom Murder Case Update : उत्तर प्रदेश के आगरा में हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले बाथरूम मर्डर केस में हर दिन नए और खौफनाक खुलासे हो रहे हैं। पत्नी रूबी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को बाथरूम के कच्चे फर्श के नीचे दफना दिया। अब इस दिल दहला देने वाली वारदात को लेकर उस राजमिस्त्री का अहम बयान सामने आया है जो घटना के बाद वहां पक्का फर्श बनाने गया था। मिस्त्री की बातों से यह पूरी तरह साफ हो गया है कि रूबी ने कितनी चालाकी से इस हत्या के सबूत मिटाने की साजिश रची थी।

'मैंने कहा लेबर लगा लो, उसने कहा मैं कर लूंगी'

मिस्त्री रवि कुमार ने बताया कि वह रूबी को पहले से नहीं जानता था और पड़ोस में काम करने के कारण रूबी ने उससे संपर्क किया था। रवि के अनुसार रूबी ने उसे दोपहर करीब 1:30 बजे के करीब फोन किया। रूबी ने बाथरूम का काम कराने के लिए बुलाया था। उस समय रवि ने कहा कि वह उसी दिन नहीं आ पाएगा और अगले दिन ही काम कर सकेगा। 

अगले दिन जब रवि वहां पहुंचा तो उसने देखा कि रूबी खुद ही किसी लेबर की तरह बाथरूम में मलबा भर रही थी। रवि के लेबर बुलाने की सलाह पर रूबी ने साफ इनकार कर दिया और खुद काम करने की बात कहकर निर्माण सामग्री लाने के लिए उसे 500 रुपये दे दिए।

कातिल पत्नी बनी मजदूर, खुद उठाया फावड़ा

मिस्त्री के मुताबिक रूबी का यह बर्ताव उस वक्त उसे थोड़ा अजीब लगा था कि एक महिला खुद इतना भारी काम क्यों करना चाहती है, लेकिन उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। रूबी बिल्कुल नहीं चाहती थी कि कोई बाहरी मजदूर उस जगह की खुदाई करे या वहां मलबा भरे क्योंकि ठीक उसी मलबे के नीचे उसने अपने पति की लाश को ठिकाने लगाया था। अगर कोई मजदूर वहां काम करता तो शव का राज उसी वक्त खुल सकता था। इसलिए रूबी ने खुद ही फावड़ा उठाया और पूरे बाथरूम में नया फर्श बना दिया। रवि का कहना है कि, उस समय उसे यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जिस जगह वह फर्श बना रहा है, उसके नीचे किसी का शव दफन हो सकता है।

45 दिन तक पुलिस को चकमा देती रही रूबी

पति सुरेंद्र की निर्मम हत्या के बाद आरोपी पत्नी रूबी 45 दिनों तक पुलिस और अपने ही परिवार वालों को लगातार चकमा देती रही। जब भी कोई उससे पति के बारे में पूछता तो वह अनजान बनने का नाटक करती। वह सबसे यही कहती थी कि, 'सुरेंद्र घर छोड़कर चले गए हैं और जल्द वापस लौट आएंगे', और इतना कहते ही वह जोर-जोर से रोने का नाटक करने लगती थी ताकि किसी को उस पर शक न हो।

रूटीन जांच से खुला खौफनाक कत्ल का राज

रूबी का यह झूठा नाटक करीब डेढ़ महीने तक यूं ही चलता रहा लेकिन एक दिन पुलिस की सामान्य जांच ने इस खौफनाक हत्याकांड से पर्दा उठा दिया। दरअसल, सुरेंद्र के खिलाफ ट्रक चोरी का एक पुराना मामला दर्ज था और इसी सिलसिले में पुलिस टीम रूटीन पूछताछ के लिए उसके घर पहुंच गई। पुलिस को देखकर रूबी बुरी तरह घबरा गई और उसने मदद के लिए तुरंत अपने जेठ को बुला लिया। इसी दौरान सुरेंद्र के बड़े भाई ने पुलिस के सामने रूबी पर हत्या का शक जताया।

पुलिस की सख्ती के आगे टूट गई कातिल पत्नी

जेठ के शक जताने के बाद पुलिस ने रूबी से सख्ती से पूछताछ शुरू की। पुलिस के कड़े सवालों के आगे रूबी ज्यादा देर टिक नहीं सकी और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को हत्याकांड की पूरी खौफनाक कहानी बता दी। इसके बाद रूबी की निशानदेही पर पुलिस ने घर के बाथरूम का फर्श खोदकर सुरेंद्र का शव बरामद कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी रूबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और फोरेंसिक जांच भी जारी है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग