4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की हत्या कर जिस बाथरूम में दफनाया उसी में रोज नहाई ‘कातिल पत्नी’, 46 दिन तक पुलिस को किया गुमराह

Agra Murder Case : आगरा में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी रूबी ने पति की हत्या कर शव को बाथरूम के फर्श में दफन कर दिया और 46 दिनों तक उसी में नहाती रही। 'दृश्यम' फिल्म से प्रेरित इस खौफनाक साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया।
2 min read
Google source verification
Drishyam style murder Agra, wife kills husband Agra

Drishyam style murder Agra : आगरा में पत्नी ने की पति की हत्या, PC- Patrika

Agra Murder Case :उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या करने के बाद शव को घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफना दिया। हैरानी की बात यह है कि शव दफनाने के बाद महिला ने बाथरूम में नया फर्श बनवा दिया और करीब 46 दिनों तक पुलिस को पति के लापता होने की कहानी सुनाकर गुमराह करती रही। इतना ही नहीं, जिस बाथरूम में शव दफन था, वह रोज उसी में नहाती भी रही।

पुलिस के अनुसार, सिकंदरा क्षेत्र निवासी रूबी ने अपने पति सुरेंद्र कुमार शर्मा की कथित तौर पर खीर में नींद की गोलियां मिलाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को घर के बाथरूम में गड्ढा खोदकर दबा दिया और ऊपर से नया फर्श बनवा दिया, ताकि किसी को शक न हो।

पुराने मामले से हुआ हत्या का खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ जब दो दिन पहले पुलिस एक पुराने मामले के सिलसिले में सत्यापन के लिए रूबी के घर पहुंची। वर्ष 2017 में सुरेंद्र कुमार शर्मा के खिलाफ ट्रक चोरी का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने जब सुरेंद्र के बारे में पूछताछ की तो रूबी ने बताया कि उसके पति कई दिनों से लापता हैं। पुलिस ने उसका फोटो लेकर ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस की पूछताछ के बाद रूबी घबरा गई। उसने अपने जेठ को फोन कर घर बुलाया। बताया जा रहा है कि पेंशन को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। बातचीत के दौरान जेठ ने उससे सच्चाई जानने की कोशिश की। काफी समझाने पर रूबी ने कबूल कर लिया कि उसने ही अपने पति की हत्या की है।

रोज उसी बाथरूम का करती थी यूज

सूचना मिलने पर पुलिस ने रूबी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पति की हत्या के बाद शव को बाथरूम के फर्श के नीचे दबा दिया था। उसने यह भी बताया कि वह रोज उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती थी, जहां शव दफन था।

अब पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, इंटरनेट सर्च हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी या नहीं। परिवार की बच्चियों और अन्य रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है।

पति की हत्या से पहले जेठ के पास भेज दी थी बेटियां

जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या से पहले रूबी ने अपनी बेटियों और सास को जेठ के घर भेज दिया था। इसी आधार पर पुलिस को शक है कि वारदात पूर्व नियोजित हो सकती है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का मानना है कि एक महिला द्वारा अकेले शव को बाथरूम के फर्श के नीचे दबा देना संदिग्ध प्रतीत होता है। इसलिए यह भी जांच की जा रही है कि हत्या और शव ठिकाने लगाने में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग