4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की हत्या करने वाली रूबी बोली- ‘बेटियों के साथ दुर्व्यवहार करता था पति, इसलिए मार डाला’

Agra Murder Case Updates : आरोपी पत्नी रूबी ने कुबूल किया कि पति शराब के नशे में बेटियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसने हत्या की। जानिए पुलिस पूछताछ में हुए और कौन से चौंकाने वाले खुलासे।
2 min read
Google source verification
Agra murder case updates

Agra murder case updates : आगरा में पति की हत्या करने वाली रूबी ने किया नया खुलासा, PC-Patrika

उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी पत्नी रूबी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। रूबी का कहना है कि उसका पति सुरेंद्र कुमार शर्मा शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था, बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं देता था और बेटियों के साथ भी दुर्व्यवहार करता था। इन्हीं बातों से परेशान होकर उसने पति की हत्या कर दी।

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की रहने वाली रूबी ने पूछताछ में बताया कि सुरेंद्र शराब का आदी था। वह आए दिन घर में विवाद करता था और परिवार के साथ मारपीट करता था। रूबी के मुताबिक, पति के व्यवहार से वह लंबे समय से परेशान थी। उसने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र न केवल उसके साथ हिंसा करता था, बल्कि नशे की हालत में बेटियों के साथ भी गलत व्यवहार करता था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

नींद की गोलियां खिलाकर पति को मार डाला

पुलिस के अनुसार, रूबी ने स्वीकार किया है कि उसने खीर में नींद की गोलियां मिलाकर पति को बेहोश किया और फिर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया। इसके बाद पड़ोसियों से मिट्टी डलवाई गई और मजदूरों को पैसा देकर टाइल्स लगवाए, ताकि किसी को शक न हो।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस बाथरूम के फर्श के नीचे सुरेंद्र का शव दफन था, रूबी रोज उसी बाथरूम में नहाती रही। पूछताछ में उसने खुद पुलिस को बताया कि शव को दबाने के बाद वह प्रतिदिन उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती थी।

46 दिनों तक पुलिस और परिवार को करती रही गुमराह

हत्या के बाद रूबी ने पति के लापता होने की कहानी गढ़ी और करीब 46 दिनों तक पुलिस व परिवार को गुमराह करती रही। मामले का खुलासा तब हुआ जब सिकंदरा पुलिस एक पुराने मामले के सिलसिले में सत्यापन के लिए उसके घर पहुंची। वर्ष 2017 में सुरेंद्र के खिलाफ ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने जब सुरेंद्र के बारे में जानकारी मांगी तो रूबी ने कहा कि वह कई दिनों से लापता है।

पुलिस की पूछताछ के बाद रूबी घबरा गई और उसने अपने जेठ को फोन कर घर बुलाया। बताया जाता है कि बातचीत के दौरान उसने जेठ के सामने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद सूचना पुलिस तक पहुंची और पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया।

परिवार के अन्य सदस्यों से भी हो रही पूछताछ

अब पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, इंटरनेट सर्च हिस्ट्री और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। बच्चियों और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी या नहीं।

जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात से पहले बेटियों और सास को घर से दूसरे स्थान पर भेज दिया गया था। इसी आधार पर पुलिस हत्या को सुनियोजित मानकर जांच कर रही है। हालांकि पुलिस को इस बात पर भी संदेह है कि शव को बाथरूम में दफनाने और फर्श बनवाने का काम रूबी ने अकेले किया या फिर किसी अन्य व्यक्ति ने भी उसकी मदद की।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग