शाहजहांपुर

Shahjahanpur accident: खड़े ट्रक में घुसीं दो रोडवेज बसें दो दर्जन से अधिक यात्री घायल 3 मेडिकल कॉलेज रेफर

यूपी के शाहजहांपुर में रविवार की देर शाम खड़े ट्रक से एक रोडवेज बस टकरा गई। उसके पीछे से आ रही दूसरी बस भी टकरा गई। इस हादसे में अलग-अलग जिलों के दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

2 min read
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

Shahjahanpur Accident: रविवार देर शाम शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़े ट्रक से पहले एक रोडवेज बस टकराई और उसके पीछे आ रही दूसरी बस भी उसमें जा भिड़ी। हादसे में महिला-पुरुष समेत 29 यात्री घायल हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

Shahjahanpur Accident: शाहजहांपुर जिले के तिलहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनेली पल्टू के पास यह दुर्घटना उस समय हुई। जब सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। उसके पीछे चल रही सरकारी रोडवेज बस अचानक ट्रक से जा टकराई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस भी अपना संतुलन खो बैठी और आगे वाली बस में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बसों में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय ग्रामीणों और एंबुलेंस कर्मियों ने मिलकर बसों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कराया। बस चालक के अनुसार उनके आगे एक दूसरी रोडवेज बस चल रही थी। आगे वाली बस अचानक ट्रक से टकरा गई। जिससे उनकी बस भी पीछे से उसमें भिड़ गई।

ये लोग हुए घायल

घायलों में मनौना धाम से लौट रहे मोतीलाल, उनकी पत्नी रिंकी और पुत्र कपिल कुमार (लखीमपुर खीरी), रज्जो देवी और उनके पति भरत लाल (रौनापार, आजमगढ़), मुन्नालाल (सीतापुर), धर्मेंद्र राज (सीतापुर), तेजराम (कसर खानपुर, सीतापुर) और सोनू विश्वकर्मा (आवास विकास, लखनऊ) शामिल हैं। हरिद्वार से लौट रहे यात्रियों में विपिन गुप्ता (बिलसंडी बुजुर्ग, पुवायां), सोनू परसेना, सुशील कुमार, सुनील कुमार, साधु राम (खलीलपुर, निगोही), रामनरेश (कमरखेड़ा, मोहम्मदी), हिमांशी, धर्मेंद्र कुमार (सीतापुर), सत्यदेव, साधुराम, प्रियांशी (बरखेड़ा, मोहम्मदी), संजय कुमार (मोहम्मदी), छोटू (हरिद्वार), हरिओम (हरदोई), कुलदीप कुमार (मोहम्मदी) और कमलेश कुमार (हरदोई) घायल हुए हैं।

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

इसके अलावा पिथौरागढ़ के रहने वाले ओमप्रकाश जोशी, जो लखनऊ दवा लेने जा रहे थे। वह भी घायल हुए। बस स्टाफ में चालक आशुतोष बाजपेई (सीतापुर), चालक अरुण शुक्ला (लखीमपुर खीरी) और परिचालक शिवम अवस्थी (लखीमपुर खीरी) भी चोटिल हुए हैं। कोतवाली ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
01 Mar 2026 09:22 pm
Published on:
01 Mar 2026 09:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर