शाहजहांपुर

गोरखपुर के प्रतिष्ठित होटल कारोबारी की कार शाहजहांपुर में खड़े ट्रक से टकराई , तीन की मौत…NH 24 पर घंटों मचा रहा ऑफर तफरी

शाहजहांपुर जिले में रोजा थाना क्षेत्र में जमुका के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गोरखपुर से नैनीताल जा रहे डॉक्टर की कार खड़े ट्रक से जा टकराई।

2 min read
photo source - anoop shukla...गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के मुहल्ला मालवीय नगर निवासी डॉक्टर नीरज द्विवेदी स्वजन के साथ होंडा सिटी कार से नैनीताल घूमने जा रहे थे।

शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिले के रोजा थाना क्षेत्र के जमुक़ा के पास गोरखपुर से नैनीताल जा रहा एक परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ है। नेशनल हाईवे 24 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार पीछे से टकराई है, जिसमें एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौके दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बच्चा और महिला गंभीर रूप से घायल हुए हैं।हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों का मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी होंडा सिटी कार

गोरखपुर के बेलीपार थानांतर्गत मलाव निवासी शिवम अपनी पत्नी शालिनी पांडेय, ढ़ाई साल के बेटे माधवन, थाना खैराबाद के मालवीय नगर निवासी बहन श्वेता द्विवेदी, श्वेता के पति शिवांश द्विवेदी के साथ होंडा सिटी कार से नैनीताल घूमने निकले थे। कार को ड्राइवर अंगद चला रहा था। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में जमुका के पास रोड के साइड में खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सभी पांच लोग अंदर फंसे चीखते चिल्लाते रहे।

पुलिस ने क्रेन से ट्रक में घुसी कार को बाहर निकाला

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला और सभी 5 लोगों को इनोवा कार की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां शिवम, उसके ढ़ाई साल के बेटे माधवन और बहन श्वेता को मृत घोषित कर दिया गया। शिवम की पत्नी शालिनी, श्वेता के पति शिवांश और ड्राइवर अंगद का इलाज जारी है।

ट्रक चालक फरार, पुलिस ने शुरू की जांच

भीषण हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। बता दें कि शिवम का परिवार गोरखपुर में काफी प्रतिष्ठित है। वहां इनका टाउनहॉल पर शिवाय नाम से एक होटल है।पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमुका तिराहे पर आज सुबह लखनऊ की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Updated on:
09 Jun 2025 05:03 pm
Published on:
09 Jun 2025 10:18 am
Also Read
View All

अगली खबर