शाहजहांपुर

सट्टा और पुलिस के बारे में अपर पुलिस महानिदेशक ने कही बड़ी बात

बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने शाहजहांपुर में अपराधों की समीक्षा की।
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2018, 12:04 PM IST
ADG bareilly
ADG bareilly

शाहजहाँपुर। क़ानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिले में पहली बार बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एक साथ शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने जिले भर के पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों के साथ अपराधों की समीक्षा की। जिले में बढ़ रहे अपराधों को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

क्या सट्टा माफिया पुलिस से ऊपर हो गए हैं

अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन प्रेमप्रकाश ने कहा कि पूरे जोन के सभी जिलों में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। एक ही बात सामने आई सट्टा और सिर्फ सट्टा। एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को फटकारते हुए कहा कि आखिर क्या सट्टा माफिया पुलिस से ऊपर हो गए हैं, जो बेरोकटोक अपने काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। एडीजी ने कहा कि बगैर पुलिस की मिलीभगत के सट्टा माफिया किसी भी कीमत पर अपने काम को अंजाम नहीं दे सकता। जरूर पुलिस की मिलीभगत होगी, तभी सट्टा किंग बने लोग अपना नेटवर्क चला रहे हैं। उन्होंने अवैध शराब बरामद करने वाले थानेदारों से पूछताछ की। निर्देश दिया कि जो सही है, वह करें। किसी के दबाव में आने की जरूरत नहीं है। पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें

खूनखराबा तक कर देते हैं सट्टेबाज

आपको बता दें कि शाहजहांपुर, पीलीभीत सहित आसपास के तमाम जिलों में सट्टा माफिया बेरोकटोक अपने इस अवैध धंधे को चला रहे हैं। पुलिस के आलाअधिकारी सहित सभी पुलिसकर्मी सट्टा माफियाओं पर कार्यवाही के बजाय उससे होने वाली अपनी आमदनी में बढ़ाने में जुटे रहते हैं। आपको बता दें कि शाहजहांपुर जिले में कई बड़े-बड़े अधिकारी सट्टा माफियाओं के ही रहमोकरम पर कई कई साल तक टिके रहे। इतना ही नहीं, जिले में सट्टा की आमदनी के लिए इस काले कारोबार से जुड़े लोग खून-खराबे से भी बिलकुल गुरेज नहीं करते हैं। उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन प्रेम प्रकाश और आईजी ध्रुव कुमार ठाकुर सीधे पुलिस लाइन पहुंचे। उन्हें पुलिस लाइंस में सलामी दी गई।

Published on: