शाहजहांपुर

सर्राफ लूटकांड का खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार

दो जनवरी को सर्राफ सर्वेश वर्मा और उनके भाई को बाइक सवार बदमाशों ने असलाहों के बल पर लूट लिया था।

2 min read
Police

शाहजहांपुर। पिछले दिनों कटरा क्षेत्र में दो सर्राफ व्यापारी भाइयों से हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक बदमाश को धर दबोचा है। जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पकड़े गए बदमाश के पास से असलाह व कुछ जेवर भी बरामद हुए हैं।

ये है पूरा मामला
दो जनवरी की शाम को कटरा कस्बा निवासी सर्वेश वर्मा अपने भाई विष्णु वर्मा के साथ जैतीपुर से सर्राफ की दुकान बंद कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना कटरा इलाके में सिउरा मोड़ के पास कार सवार बदमाशों ने बाइक को ओवर टेक कर असलाहों के बल पर उन्हें रोक लिया और दोनों भाईयों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान बदमाशों की पिटाई से सर्वेश को चोट भी आई थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी।

मुखबिर से मिली सूचना
बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सर्राफ व्यापारियों से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर मोड़ के पास लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना के आधार पर एसओ थाना कटरा धनंजय सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर घेराबंदी की तो उनमें से दो बदमाश फरार हो गए। जबकि एक को पुलिस ने पकड़ लिया।

पकड़ा गया बदमाश बदायूं के थाना हजरतपुर के ग्राम मौजमपुर निवासी फकरे आलम है। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो जोड़ी चांदी की पायल बरामद हुई है। पुलिस की पूछताछ में फकरे आलम ने बताया कि उसके बाकी साथी निजाम पुत्र मंगे खान व इदरीश पुत्र होशियार खान उसके गांव के ही रहने वाले हैं, जिनके साथ मिलकर उसने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

आपको बता दें कि शाहजहांपुर में सर्राफा व्यापारियों के साथ ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी थाना सदर बाजार,थाना खुदागंज थाना बंडा में कई सर्राफा व्यापारियों के साथ बदमाश लूट पाट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

Published on:
16 Jan 2018 12:41 pm
Also Read
View All
प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

शाहजहांपुर में रिश्ता टूटा तो युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर रची खौफनाक साजिश

बारात आने से एक दिन पहले शाहजहांपुर में प्रेमी के साथ दुल्हन ने लगाई फांसी, आम के पेड़ पर लटके मिले शव

डोली उठी थी, ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन समेत चार की उठी अर्थी…शाहजहांपुर हादसे की दर्दनाक कहानी रुला देगी”