शाहजहांपुर

UP Rainfall Alert: शाहजहांपुर-सीतापुर में झमाझम शुरू, अगले 3 घंटे तक 11 जिलों में अतिभारी बारिश का Orange Alert

UP Rainfall Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। मंगलवार को शाहजहांपुर से लेकर सीतापुर तक झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में 11 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Weather Update Again Heavy Rainfall Alert in 11 District in UP
यूपी के 11 जिलों में बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट

UP Rainfall Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। मंगलवार को शाहजहांपुर से लेकर सीतापुर तक झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में 11 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ यूपी में अब बारिश का इंतजार खत्‍म हो गया है। मंगलवार सुबह से ही बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को राहत महसूस कराई। शाहजहांपुर में डेढ़ घंटे लगातार बारिश हुई। करीब दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पिछले दस दिनों से लोग बुरी तरह उमस भरी गर्मी झेल रहे थे। सुबह छह बजे के करीब बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे। इसके साथ ही तेज हवा चलने लगी और बीच-बीच में बिजली चमकने लगी। करीब दो मिलीमीटर बारिश से तापमान गिर गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई।

तापमान में गिरावट, अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम
शाहजहांपुर में गन्ना शोध परिषद के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक गिरने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री था। बारिश की वजह से मंगलवार दोपहर दो बजे अधिकतम 6 डिग्री तापमान गिरने की संभावना है।

डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान में गिरावट और आ सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

इन जिलों में जारी किया गया Orange Alert
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि मानसून के लौटने पर आज यूपी के श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कासगंज, संभल, बुलंदशहर, सीतापुर और इसके आसपास के इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

Updated on:
25 Jul 2023 11:59 am
Published on:
25 Jul 2023 11:59 am
Also Read
View All
शाहजहांपुर: बहन से दोस्ती पर भड़का युवक, फोन कर बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोदकर युवक की हत्या

UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार