शाहजहांपुर

पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी पर गुस्से से आग बबूला हुआ पति, पत्नी के साथ आशिक को ​दी बड़ी सजा

पत्नी के अवैध सबंधों की जानकारी जब पति को हुई, तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया।
2 min read
woman illicit relation
woman illicit relation

शाहजहांपुर। पत्नी के अवैध सबंधों की जानकारी जब पति को हुई, तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया। उसने पत्नी के साथ उसके प्रेमी को भी मौत के घाट उतार दिया। महिला का शव तालाब में मिला और युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला है। महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। हत्या के पीछे दोनों के बीच अवैध सम्बन्ध बताए जा रहे हैं। घटना के बाद महिला के परिवार वाले फरार हैं। फिल्हाल पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यहां का है मामला
थाना सदर बाजार क्षेत्र के शहबाजनगर इलाके में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, तो वहीं पास में ही तालाब में एक महिला की लाश मिली। महिला की धारदार औजार से गला रेतकर हत्या की गई है। मृतक राजवीर के भाई रामशरण ने बताया की उसके भाई राजवीर के अपने पड़ोस की रहने वाली महिला उर्मिला से अवैध सम्बन्ध थे। इस अवैध सम्बन्धों का महिला के घर वाले काफी विरोध कर रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला के घर वालों ने राजवीर को जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों की मानें तो रात लगभग 12 बजे महिला का पति गब्बर राजवीर को घर बुलाकर ले गये। इसके बाद आज सुबह दोनों की लाशें मिलीं। परिजनों का आरोप है कि महिला के परिवार वालों ने ही दोनों की हत्या करके लाश को यहां लाकर फेंका है और युवक को फांसी पर लटका दिया है।

पुलिस जुटी जांच में
एक साथ दो लोगों की हत्या की सूचना के बाद पुलिस महकमे मे हड़कम्प मच गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। इस मामले में पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं। वहीं मामले में सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने बताया की परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। जांच के लिये फोरेन्सिक और डाॅग स्क्वॉड टीम ने मौके से सुबूत जुटाए हैं। परिजनों की मानें तो राजवीर ने पहले ही अपनी हत्या किये जाने की आंशका जाहिर की थी।

Published on:
30 Jul 2018 03:50 pm
Also Read
View All
16.61 करोड़ के बैंक नोटिस से घिरे राजपाल यादव, पैतृक आवास और मुंबई प्रॉपर्टी पर नोटिस

शाहजहांपुर: बहन से दोस्ती पर भड़का युवक, फोन कर बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोदकर युवक की हत्या

UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान