शाहजहांपुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले आज योगी आदित्यनाथ आ रहे शाहजहांपुर, ये है कार्यक्रम

किसान कल्याण सम्मेलन के लिए दायित्वों को बांटने के लिए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर आ रहे हैं।
2 min read
yogi adityanath reached ajmer for bjp support
Yogi Adityanath

शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 जुलाई को शाहजहांपुर आ रहे हैं। पीएम यहां किसान कल्याण सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस आयोजन की सफलता के लिए दायित्वों को बांटने के लिए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम
17 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ का हैलीकॉप्टर 2 बजे पुलिस लाइन मे उतरेगा।2:15 मिनट पर सुरेश खन्ना के साथ राजभवन पहुचेंगे। 2:30 बजे वहां से काफिले के साथ हथौड़ा चौराहा के गन्ना शोध परिषद के आॅडीटोरियम पहुचेंगे, जहां एक घंटे तक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से किसान रैली से संबधित वार्ता करेंगे। 4:15 मिनट पर सीएम योगी आदित्यनाथ रोजा मंडी के रेलवे मैदान में रैली स्थल पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री की रैली की हो रही तैयारियों का जायजा लेंगे, जिसके बाद रैली स्थल से ही लखनऊ के लिये रवाना हो जाएंगे।

पीएम करेंगे संबोधित
शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जुलाई को किसान कल्याण सम्मेलन में आएंगे। इस आयोजन में दो लाख लाभार्थी किसानों के प्रतिभाग करने का लक्ष्य रखा गया है। इस आयोजन में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किसानों की प्रतिभागिता को वरीयता होगी। इस आयोजन में शाहजहांपुर के एक लाख तथा बरेली, पीलीभीत, बदायूं, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, हरदोई को मिलाकर कुल एक लाख किसानों को लाने का लक्ष्य है।

Published on:
17 Jul 2018 09:00 am
Also Read
View All
वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा