शाहजहांपुर

मरने से पहले प्रेमिका के लिए कह दी ऐसी बात, कि नहीं थम रहे आंसू…

पत्नी की बहन से की लव मैरिज तो मिला इतना बड़ा धोखा, कि दीवार पर मौत की कहानी लिखकर उठाया खौफनाक कदम

2 min read
suicide in shahjahanpur

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में मरने से पहले प्रेमिका के लिए कह दी ऐसी बात, कि नहीं थम रहे आंसू। प्रेम में मिले धोखे से आहत होकर मौत को ही गले लगा लिया। ख़ास बात ये है कि युवक ने अपनी पत्नी को छोड़ अपनी पत्नी की बहन से लव मैरिज कर ली थी और अब पत्नी की बहन से पत्नी बनी युवती ही उसकी मौत की जिम्मेदार बनी। आपको बता बता देे कि मौत को गले लगाने से पहले युवक ने दीवार पर बड़े बड़े लफ्जोे में सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमेे उसने अपनी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताकर पत्नी को लाश से दूर रखने की बात कही है।

यहां का है मामला
मामला थाना निगोही के बिठौली गांव का है। यहां के रहने वाले 35 वर्षीय शेर बहादुर की पहली शादी सीमा से हुई थी, लेकिन ससुराल आने -जाने के दौरान सीमा की छोटी बहन लक्ष्मी से मोहब्बत हो गई। शेरबहादुर की लक्ष्मी से मोहब्बत इस कदर परवान चढ़ी की शेर बहादुर ने पत्नी सीमा को छोड़ लक्ष्मी से शादी कर ली। मृतक शेर बहादुर के परिजनों के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले लक्ष्मी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद पत्नी ने पति शेर बहादुर के पर गंभीर आरोप लगाकर शेर बहादुर के खिलाफ निगोही थाने मे तहरीर दे दी। वहीं पत्नी के मामूली विवाद पर निगोही थाने के थानाध्यक्ष ने शेर बहादुर को थाने बुलाकर पत्नी के सामने ही जमकर पीटा। तो शेरबहादुर पूरी तरह से टूट गया।

पत्नी चली गई मायके
पत्नी लक्ष्मी इस घटना के बाद से अपने मायके चली गई, लेकिन इसके बाबजूद पति शेर बहादुर ने पत्नी लक्ष्मी को वापस घर लाने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन पत्नी घर नहीं आई। आखिरकार परेशान होने के बाद बीती रात शेर बहादुर ने पहले तो दिवार पर लिखा कि सारे लोग लक्ष्मी से पूछना कि हमने इसे चाकू मारा इसे मेरी आत्मा भी माफ नहीं करेगी। उसके बाद शेर बहादुर ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहुत समझाया
जब पति की मौत की खबर पत्नी लक्ष्मी को लगी तो वह मायके से अपने ससुराल पहुंची, लेकिन जिस तरह से पति ने सुसाइड नोट दीवार पर लिखा था उसके मुताबिक मृतक की मां पत्नी को घर मे जाने से रोकती रही। क्योंकि मरने से पहले शेर बहादुर लिख चुका था कि सारे लोग लक्ष्मी से पूछना कि हमने इसे चाकू मारा इसे मेरी आत्मा भी माफ नहीं करेगी,य लेकिन मौके पर मौजूद लोगो ने मां को समझाया उसके बाद मृतक शेरबहादुर की मां ने पत्नी लक्ष्मी को लाश देखने दी।

ये कहना है पुलिस का
एसओ स्वामी नाथ ने बताया कि युवक ने फांसी लगाई है। हालांकि एसओ से सुसाइड नोट के बारे मे पूछा तो उनका कहना था कि इसके बारे मे उन्हे जानकारी नहीं है। जबकि युवक शेरबहादुर का दीवार पर लिखा सुसाईड नोट वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने ज्यादा कुछ बातनो से इंकार कर दिया है।

Published on:
13 Nov 2017 08:58 am
Also Read
View All
प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

शाहजहांपुर में रिश्ता टूटा तो युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर रची खौफनाक साजिश

बारात आने से एक दिन पहले शाहजहांपुर में प्रेमी के साथ दुल्हन ने लगाई फांसी, आम के पेड़ पर लटके मिले शव

डोली उठी थी, ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन समेत चार की उठी अर्थी…शाहजहांपुर हादसे की दर्दनाक कहानी रुला देगी”