शाजापुर

पाइपलाइन बिछाते समय जमीन में धंसे दो मजदूर, 1 की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

-बिना सुरक्षा उपकरणों के कराया जा रहा था काम-मिट्टी धंसने से जमीन में दंसे दो मजदूर-हादसे में एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर घायल-शहर में चल रहा है नलजल योजना का काम
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2022, 5:48 PM IST
News
पाइपलाइन बिछाते समय जमीन में धंसे दो मजदूर, 1 की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

शाजापुर. मद्य प्रदेश के शाजापुर में चल रहे नलजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के कार्य के दौरान उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक की मिट्टी धंसने से मौत हो गई। इस हादसे में एक और मजदूर फंस गया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।


जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की है, जब जिला मुख्यालय से लगे गांव गिरवर में मजजल योजना के तहत पाईप लाईन डालने का काम किया जा रहा था। जब ग्राम देवरिया उत्तर प्रदेश निवासी सिलेंदर अपने साथी के साथ खोदे गए गड्ढे में पाईप लाईन डाल रहे थे तभी मिट्टी धंस गई और सिलेंदर और उसका साथी उसमें दब गए। जब मजदूरों ने आवाज लगाई तब सभी लोग वहां पहुंचे तो देेखा कि, दोनों मिट्टी के नीचे धंसे हुए हैं।


एक मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, देखें वीडियो

इसपर मौके पर मौजूद लोगों ने नगर निगम को इसकी सूचना दी गई,जिसके बाद जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाने का काम किया गया। हालांकि, काफी मात्रा में मिट्टी उपर आ जाने की वजह से मिट्टी में फंसे दोनों मजदूरों को निकालने में काफी परेशानी आ रही थी। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने सिलेंदर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे मजदूर का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि, हादसे में घायल हुए मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।

Published on: