शाजापुर

आज गणेश पूजन के साथ शुरू होगा अलौकिक वैवाहिक आयोजन

श्रीराम-जानकी विवाह के लिए मंत्रोच्चार के साथ पंडित करवाएंगे रस्में
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2022, 9:32 PM IST
Supernatural marriage ceremony will start with Ganesh worship today
शाजापुर। किला परिसर स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर

शाजापुर.

शहर में विवाह पंचमी के अवसर पर पहली बार निकलने वाली श्रीराम की भव्य बारात को लेकर जारी तैयारियों के बीच अब रविवार से वैवाहिक रस्में शुरू हो जाएंगी। दो दिवसीय वैवाहिक रस्मों के पश्चात सोमवार को गोधुली बेला में भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली जाएगी। प्राचीन श्रीराम मंदिर (काका साहब का मंदिर) सोमवारिया बाजार में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडितों द्वारा वैवाहिक रस्में पूरी कराई जाएगी।

श्री राम मंदिर किला परिसर में निकलने वाली भगवान श्रीराम की भव्य बारात को लेकर लंबे समय से की जा रही तैयारियां पूर्ण हो गई है। मंदिर समिति सदस्यों द्वारा शहरभर में वैवाहिक कार्ड बांटकर राम भक्तों को आयोजन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। दो दिवसीय वैवाहिक आयोजन के अंतर्गत रविवार प्रात: 11 बजे श्री गणेश पूजन से वैवाहिक आयोजन की शुरुआत होगी। दोपहर 2 बजे हल्दी और मेहंदी का आयोजन होगा। इसके पश्चात 28 नवंबर को प्रात: 10 बजे मंदिर पर शृंगार दर्शन होंगे। संध्याकाल 4 बजे भगवान श्रीराम की भव्य बारात किला परिसर स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर से निकाली जाएगी। किला परिसर से निकलकर बारात काका साहब के मंदिर पहुंचेगी। यहं पर संध्याकाल 6 बजे गोधुली बेला में वैवाहिक रस्में पूरी की जाएगी।
0000000

Published on: