शामली

नववर्ष पर यूपी के इस जिले में पैदा हुए इतने बच्चे कि जानकर रह जाएंगे हैरान

बिना ऑपरेशन के नॉर्मल पैदा हुए सभी बच्चे
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2019, 6:35 PM IST
bew born baby
नववर्ष पर यूपी के इस जिले में पैदा हुए इतने बच्चे कि जानकर रह जाएंगे हैरान

शामली. नये साल पर घर में किलकारियां गूंज उठे तो उसका मजा ही कुछ और होता है। एक तरफ जहां बच्चे का जन्म माता-पिता के लिए नए साल का सबसे बड़ा तोहफा बन जाता है। वहीं, इन बच्चों का जन्मदिन नए साल पर होने की वजह से बच्चे और उनके माता-पिता सभी लिए हर नया साल विशेष बन जाता है। यानी हर नए साल पर उनके घर में जन्मदिन मनायेगा। ऐसा ही हुआ शामली के जिला अस्पताल में। यहां एक-दो नहीं 10 माताओं ने अपने बच्चों को जन्म दिया। इन बच्चों के जन्म की खबर लगते ही अस्पताल से लेकर घर और रिश्तेदारियों में जश्न का माहौल हो गया। वर्ष 2019 के पहले दिन दस माताओं ने 5 पुत्र तथा 5 पुत्रियों को जन्म दिया। वहीं, 24 घंटें में करीब 19 डिलीवरी हुई। इस दौरान खास बात यह रही कि सभी बच्चे सामान्य रूप् से पैदा हुए। कोई बच्चा ऑप्रेशन से पैदा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- बुलंदशर में फिर हुआ खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव से इलाके में फैली दहशत

नए साल पर जहां लोग तरह-तरह से जश्न मनाते रहे। वहीं, जिला अस्पताल में भी बच्चों की किलकारियां गूंज उठी। यहां साल के पहले शुरुआती दिन ही लगातार पांच लड़कियों तथा पांच लड़कों ने जन्म लिया। सभी बच्चे सामान्य रूप से पैदा हुये, कोई भी ऑप्रेशन से पैदा नहीं हुआ। सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है। साल के पहले दिन बच्चों के पैदा होने से जहां जिला अस्पताल किलकारियां से गूंज उठा। वहीं, घर से लेकर रिश्तेदारियों तक जश्न का माहौल बन गया। इस दौरान पहले बच्चे को जन्म भौराकलां निवासी मोनू की पत्नी ममता ने दिया। इसके बाद हकीकतनगर बनत निवासी शौकीन की पत्नी वाजिदा ने बच्चे को जन्म दिया। फिर डोली पत्नी सुधीर निवासी प्रेमनगर बनत, दीपा पत्नी प्रवीन निवासी हिरनवाडा, रेखा पत्नी योगश निवासी खंद्रावली कांधला, रीना पत्नी महराज निवासी भनेडाजट, पारूल पत्नी प्रवीन निवासी जलालपुर, रिजवाना पत्नी मशरूफ निवासी बुद्धपुरा, रीजु पत्नी देवेन्द्र निवासी अलीपुर ने जिला अस्पताल में बच्चों को जन्म दिया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेशचंद्रा ने सभी बच्चों को वजन कराते हुए उनके स्वास्थ्य होने की जानकारी दी है।

Updated on:
1 Jan 2019, 6:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा