शामली

Video: एसडीएम से ढाई फुट के अजीम ने कर दी ऐसी डिमांड, कहा- साहब मैं भी पिता बनना चाहता हूं लेकिन…

26 साल के अजीम मंसूरी ने एसडीएम से उसकी शादी कराने की गुजारिश की मोहल्ला जोड़वा कुआं के रहने वाले हैं अजीम मंसूरी पुलिस ने युवक के परिजनों से की शादी के संबंध में बातचीत
2 min read
• •
Updated: 2 May 2019, 10:50 AM IST
shamli
Video: एसडीएम से ढाई फुट के अजीम ने कर दी ऐसी डिमांड, कहा- साहब मैं भी पिता बनना चाहता हूं लेकिन...

शामली। 'साहब! कद भले ही छोटा है, लेकिन उम्र 26 साल है। कद की वजह से ही मेरी शादी में अड़चनें पैदा हो रही हैं, वरना अब तक कभी की शादी हो जाती। मैं भी बच्चों का पिता बनना चाहता हूं। अपना अलग से घर बसाना ही मैंने अब ठाना है। मगर, मेरे मां-बाप शादी नहीं करना चाहते हैं। मेरी तमन्ना है कि इस बार पहला रोजा बेगम साहिबा के साथ ही खोला जाए।' एसडीएम डाॅ. अमित पाल शर्मा के दरबार में दो दिन पहले अजीम मंसूरी कुछ ऐसी ही फरियाद लेकर पहुंचे।

एसडीएम को दिया प्रार्थनापत्र

मोहल्ला जोड़वा कुआं के रहने वाले अजीम मंसूरी की उम्र करीब 26 साल है। उनका कद ढाई फुट है। शायद कद ही उसकी शादी में अड़चन डाले हुए है। अजीम ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह बालिग है। माता-पिता उसकी शादी नहीं करना चाहते हैं। रिश्ते भी बहुत आते हैं, लेकिन मना कर देते हैं। चाचा भी उसकी शादी में बड़ी अड़चन हैं। वह शादी के बाद अपना परिवार भली-भांति चला सकता है। इस बार उसकी यही तमन्ना है कि वह अपनी बेगम साहिबा के साथ में पहला रोजा खोले। शादी नहीं होने से वह बड़ा ही परेशान है।

अजीम के घर गई पुलिस

इसके बाद एसडीएम ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को आदेश दिए। इस पर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर दो एसआई व कांस्टेबलों के साथ अजीम मंसूरी के साथ में उसके घर पर गए। यहां पर अजीम से पुलिस ने शादी के संबंध में बातचीत की तो वह अपनी बात पर अड़ा रहा। बस, वह बार-बार शादी कराने को ही कह रहा था। पुलिस ने उसके परिजनों से बातचीत की और उसकी उम्र की कोई लड़की देख शादी कराने को कहा। उधर, बाजार के लोग भी इतनी संख्या में पुलिस देख सहमे हुए नजर आए। अजीम मंसूरी अपनी शादी कराने के लिए पहले भी पुलिस को परिजनों की शिकायत करता रहा है। उसे दूर-दराज तक लोग बखूबी जानते हैं। आज तक उसके कद की लड़की नहीं मिलने पर शादी नहीं हो पा रही है। कैराना कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर को उन्‍होंने अजीम के परिजनों को समझाया है। उन्‍होंने उसकी शादी कराने का आश्‍वासन दिया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
2 May 2019, 10:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा

पहले गोगी, फिर टिल्लू और अब अंकित बालियान, क्या 5 साल बाद फिर जागा पुराना गैंगवार? दिल्ली से शामली तक जुड़ रहे तार