शामली

चढ़त और दुल्हन की विदाई के दौरान बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, 6 घायल

मामूली बात पर चढ़त के दौरान शुरू हुआ था विवाद सहारनपुर से आई थी बारात  
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2019, 11:55 AM IST
barat
चढ़त और दुल्हन की विदाई के दौरान बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, 6 घायल

शामली. कस्बे में बारातियों की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। मामूली कहासुनी को लेकर बाराती व घरातियों में जमकर मारपीट हुई। सहारनपुर जनपद के गांव नगवा से बारात थानाभवन कस्बे में आई थी। शादी का प्रोग्राम चल रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने बारातियों से मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई औैर दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया। लेकिन सुबह के समय दुल्हन की विदाई के दौरान फिर उपद्रवी लोगों ने दोबारा बारातियों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने घायल बारातियों को भवन सीएचसी में भर्ती कराया और पीड़ितों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, भवन थाना इलाके के वंदना बैंकट में सहारनपुर के नगवा गांव से बारात आई थी। गोगवान गांव निवासी स्वर्गीय किरणपाल की बेटी की शादी विजय कुमार निवासी नगवा जनपद सहारनपुर से तय हुई थी। शादी की रश्में निभाई जा रही थी। लेकिन उसी बीच लड़की पक्ष के कुछ लोग वहां पर पहुंचे और बारातियों से उलझ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। वहीं, लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नही बारातियों के वाहनोंं में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना बारातियों ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और घायल बाराती को भवन सीएचसी में भर्ती कराया। फिलहाल लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि दूल्हे के पिता समेत 6 लोग घायल हुए है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा

पहले गोगी, फिर टिल्लू और अब अंकित बालियान, क्या 5 साल बाद फिर जागा पुराना गैंगवार? दिल्ली से शामली तक जुड़ रहे तार