शामली

बेंगलुरु से घर पहुंचा युवक तो कोरोना के शक में पुलिस ने लिया हिरासत में, फिर करवाया ये काम

  स्वास्थ विभाग ने युवक को 14 दिन के लिए घर पर रहने की दी हिदायत
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Mar 2020, 8:55 PM IST
shamli.png

शामली. दुनियाभर में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस देशभर में पैर पसारना शुरू कर दिया। इस बीच कोरोना वायरस के चलते भारत में जगह-जगह लॉकडाउन किया गया हैं। इस दरम्यान बेंगलुरु में बाल काटने का काम कर रहा युवक अपने घर पहुंचने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर युवक ने कोरोना संक्रमण की जांच कराई। युवक की प्राथमिक जांच में बुखार, नजला, खासी वगैरा नेगेटिव आई है। इसके बाद युवक को घर पर रहने की हिदायत दी गई है।

कोरोना संक्रमण ने चीन सहित अन्य देशों में तबाही मचा रखी है। इसके साथ ही अब देशभर में भी कोरोना के मरीज देखने को मिल रहे हैं। इसी दरम्यान बेंगलुरु में बाल काटने का कर रहा युवक कैराना नगर के मोहल्ला गुंबद स्थित अपने घर पहुंचा। युवक ने बताया कि उसकी बेंगलुरु के सीमाको इलाके में सलमान हेयर सैलून की दुकान है, क्योंकि बेंगलुरु में कोरोना वायरस के चलते छुट्टी कर दी गई। इसलिए वह देर रात अपने घर लौट आया। इसके बाद युवक अपने परिजनों के साथ कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने पहुंचा। यहां डॉक्टर विकास कुमार और डॉ मोहम्मद अली ने युवक को बुखार, नजला, खासी की जांच की, जिसमें युवक को नजला खांसी और बुखार नहीं मिला। डॉक्टर विकास कुमार ने बताया कि युवक पिछले दिनों बेंगलुरु से आया है, जिसे पुलिस अपनी हिरासत में लेकर हॉस्पिटल आई थी। फिलहाल, युवक को 14 दिन के लिए घर पर रहने की हिदायत दी गई है।

Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़