शामली

मंदिर से घर लौट रहा था परिवार, अचानक हुआ ऐसा धमाका कि चारों तरफ मच गई चीख-पुकार- देखें वीडियो

Highlights शाकुंभरी मंदिर से अपने घर लौट रहा था परिवार अचानक चलते टेपों का टायर फटने से हुआ बड़ा हादसा परिवार के दर्जनों लोग हुए घायल, कई की हालत गंभीर
less than 1 minute read
Oct 02, 2019
Feature image

शामली। जिले के थाना भवन क्षेत्र में माता के दर्शन कर लौट श्रद्धालुओं से भरे टेपों का टायर फटने से जोरदार धमाका हुआ। जब तक ड्राइवर कुछ समझ पाता टेपों पलट गया। इससे मौके चीख पुकार मच गई। गाड़ी में सवार दर्जनों श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। वहीं कई श्रद्धालुओं की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। श्रद्धालु सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी के दर्शन कर वापस शामली लौट रहे थे। घायलों में महिला एवं पुरूष सहित छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल है।

शाकुंभरी देवी के दर्शन कर घर लौट रहा था परिवार

दरअसल मामला थाना थानाभवन क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाइवे का है। जहां पर गांव इसोपुरटील से टाटा मैंजिक गाड़ी में सवार होकर दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु मां शाकुंभरी देवी के दर्शन के लिए गए हुए थे। वहीं जब श्रद्धालु मां शाकुंभरी देवी के दर्शन कर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तो गांव हरड़ फतेहपुर के पास टाटा मैजिक गाड़ी का टायर फट गया। गाड़ी का टायर फटने से श्रद्धालु से भरा टाटा मैजिक पलट गया। घटना में सभी श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हैं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने सभी घायल श्रद्धालुओं को शामली जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालुओं को गंभीर रुप में देखते हुए मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। जबकि छोटे बच्चों सहित घायल अन्य श्रद्धालुओं का इलाज शामली जिला हॉस्पिटल में चल रहा है।

Published on:
02 Oct 2019 06:32 pm
Also Read
View All
जयमाला के बाद दुल्हन के मोबाइल पर आया मैसेज, शादी टूटी; सदमे में बिचौलिए को पड़ा हार्ट अटैक

तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली