शामली

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर मुठभेड़ में ढेर,2 अभी भी फरार

Ankit Baliyan Murder Case Update: शामली में जिम से निकलते ही हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या करने वाले दो शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इन्होंने पुलिस टीम पर 15 राउंड गोलियां चलाई।
2 min read
Aug 31, 2026
shamli encounter
एनकाउंटर के बाद एसपी शामली और उनकी टीम ( फोटो शामली पुलिस )

Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सरेआम हत्या करने वाले दो शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ ( Enounter ) में ढेर कर दिया है। एसपी शामली ने बताया कि मुठभेड़ में दोनों शूटर गोली लगने से घायल हो गए थे। उपचार के लिए इन्हे अस्पताल ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। घायल दोनों पुलिसकर्मियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

एसटीएफ और यूपी पुलिस का संयुक्त एक्शन

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की गूंज पूरे प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में गूंज थी। पुलिस इस हत्याकांड के बाद से आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। एसटीएफ और शामली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में अंकित हत्याकांड के पांचवे दिन पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। एसपी शामली ने मीडियाकर्मियों को बताया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे चौक टपरा पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। एक वाहन से दो युवक आ रहे थे इस वाहन पर बागपत जिले का नंबर था। पुलिस ने इन्हे रुकने का इशारा किया तो इन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भाग गए। आगे चलकर पुलिस ने इन्हे घेर लिया। इसके बाद दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी और दोनों आरोपी भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस इन्हे लेकर अस्पताल पहुंची। रास्ते में इन्होंने अपने नाम सुमित पुत्र धर्मपाल निवासी सोनीपत और मोहित पुत्र महेश निवासी सोनीपत बताए हैं।

चार शूटर आए थे हत्या करने

एसपी शामली ने बताया कि ( ankit baliyan murder case ) हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या करने के लिए चार शूटर आए थे। इनमें से दो मुठभेड़ में ढेर गए हों गए हैं। दोनों के कब्जे से एक 9एमएम और एक 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई है। 26 जिंदा कारतूस और 15 खोखे बरामद हुए हैं। इन्होंने बताया कि इन्हे कुख्यात अपराधी राहुल उर्फ गोलू ने भेजा था। यह भी बताया था कि मौके पर जाओ वहां पर दो लोग पहले से मिलेंगे। इस तरह चार शूटरों ने मिलकर अंकित बालियान की जिम से निकलते वक्त गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद से ही पूरे प्रदेश में पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लगी हुई थी। अब शामली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंकित हत्याकांड के दो शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।

एक गाने के पीछे की गई थी हत्या

एसपी शामली ने बताया कि अंकित बालियान की हत्या गॉगी ग्रुप ने हत्या कराई है। गॉगी की रोहिणी कोर्ट में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से भी गॉगी ग्रुप सक्रिय था। करीब साढ़े तीन साल पहले हरियाणी सिंगर अंकित बालिया ने एक गाना गाया था। इस गाने की बोल थे ''कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान, जज को भी आएगा पसीना'' जब यह गाना रिलीज हुआ हो तो गॉगी ग्रुप को लगा कि यह गाना उन पर आधारित है और इस गाने की वजह से गॉगी ग्रुप खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। गॉगी ग्रुप को यह भी आशंका था कि तिहाड़ ग्रुप में जिस टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी उसी ग्रुप ने यह गाना रिलीज करवाया है। टिल्लू ताजपुरिया भी बालियान ग्रुप से था और इसके बाद अंकित बालियान ने यह गाना गाया था जो काफी फेमस हुआ था। इसके बाद जब अंकित बालियान दिल्ली घूमने गया तो कनाट पैलेस पर अंकित को जान से मारने की धमकी दी गई थी। अब इसी धमकी का कनेक्शन अंकित बालियान की हत्या की पीछे माना जा रहा है।

Updated on:
31 Aug 2026 08:20 am
Published on:
31 Aug 2026 08:14 am