शामली

Shamli: भजन गायक के पूरे परिवार की हत्‍या, कार में मिला बेटे का अधजला शव

Highlights शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र का मामला तीन सदस्‍यों की हत्‍या कर बेटे को ले गए थे हत्‍यारे हरियाणा के पानीपत में कार में मिला अधजला शव
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2020, 11:42 AM IST
photo6080293675650361619.jpg

शामली। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली (Shamli) में भजन गायक के पूरे परिवार की हत्‍या से सनसनी फैल गई है। भजन गायक पंडित अजय पाठक के बेटे का भी शव मिल गया है। अजस पाठक के बेटे का अधजला शव पानीपत (Panipat) में एक कार में मिला। मंगलवार (Tuesday) को हत्‍यारे अजय पाठक, उनकी पत्‍नी और बेटी की हत्‍या कर बेटे को अगवा करके ले गए थे। साथ में वे एक कार भी ले गए थे।

कार में अगवा करके ले गए थे बच्‍चे को

अंतराष्‍ट्रीय भजन गायक अजय पाठक (42) शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी में रहते थे। उनके साथ उनकी पत्नी स्नेहा (38), बेटी वसुंधरा (15) और बेटे भागवत (10) रहते थे। मंगलवार शाम करीब 4 बजे जब परिवार का कोई सदस्‍य घर के बाहर नहीं निकला तो पड़ोसी घर पहुंचे। वहां मुख्‍य दरवाजे का मेन गेट खुला हुआ था। ऊपर पहुंचने पर लोगों को दरवाजे पर ताला मिला। ताला तोड़ने पर पड़ोसियों को कमरे में अजय, स्‍नेहा और वसुंधरा के खून से लथपथ शव पड़े मिले। तीनों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। अजय पाठक का बेटा वहां नहीं मिला। साथ ही एक कार भी गायब थी। हत्‍यारे अजय पाठक के बेटे को कार में अगवा कर ले गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी।

ईको कार में मिला शव

पुलिस को बुधवार सुबह हरियाणा के पानीपत में एक ईको कार में बच्‍चे का अधजला शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद अजय पाठक के परिजन और पुलिस वहां पहुंची। बच्‍चे की पहचान
अजय के बेटे भागवत के रूप में हुई है। इस बारे में एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि एक ही परिवार के चार सदस्‍यों की हत्‍या हुई है। प्रथम दृष्‍टया यह मामला रंजिश का लग रहा है।

Updated on:
1 Jan 2020, 11:42 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़