शामली

पीएम मोदी का विकास पत्र लेकर पहुंचे भाजपा सांसद ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

कैराना लोकसभा से सांसद प्रदीप चौधरी नगर के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में प्रधानमंत्री के विकास पत्र को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे, लेकिन सांसद की बैठक में मौजूद लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल नहीं रखा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jun 2020, 9:26 AM IST
shamli.jpg

शामली. केन्द्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही भाजपाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकास पत्र घर-घर पहुंचा रहे हैं। रविवार को कैराना लोकसभा से सांसद प्रदीप चौधरी नगर के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में प्रधानमंत्री के विकास पत्र को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे, लेकिन सांसद की बैठक में मौजूद लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल नहीं रखा और कई दर्जनों की संख्या में लोग एकत्र होकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दिए।

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री के विकास पत्र को लेकर पहुंचे खुद सांसद भी कार्यकर्ताओं की बैठक में बिना मास्क के नजर आए और कार्यकर्ता एक-दूसरे से मिलजुल कर बैठे रहे। सांसद मीडिया को देखकर बार-बार कार्यकर्ताओं को दूरी बनाने को कहते नजर आए, लेकिन कार्यकर्ता व सासंद प्रधानमंत्री के विकास पत्र के सामने सब कुछ भूल गए तथा सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी गईं।

Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़