शामली

कैराना लोकसभा सीट को लेकर भाजपा के दिग्गजों ने शामली में डाला डेरा, देखें वीडियो

भाजपा की 16 सदस्यीय लोकसभा की कोर कमेटी पहुंची शामली
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2019, 6:37 PM IST
shamli
कैराना लोकसभा सीट को लेकर भाजपा के दिग्गजों ने शामली में डाला डेरा, देखें वीडियो

शामली. कैराना लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा, लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी की आेर से उम्मीदवारों का एेलान नहीं किया गया है। बता दें 2017 में हुए उपचुनाव में गठबंधन ने इस सीट पर भाजपा को करारी शिकस्त दी थी। फिलहाल इस सीट पर तबस्सुम हसन सांसद हैं। इसी को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, ताकि कैराना से एेसा मजबूत उम्मीदवार उतारा जाए जो भाजपा के खाते में इस सीट को डाल सके। इसके लिए भाजपा की 16 सदस्यीय लोकसभा की कोर कमेटी ने शामली में डेरा डाल लिया है।

बता दें कि गुरुवार को शामली में कैराना लोकसभा सीट से उम्मीदवारों को लेकर के भाजपा की 16 सदस्यीय लोकसभा की कोर कमेटी की बैठक का आयोजन शहर के एक निजी स्कूल में किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता खुद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे कर रहे हैं। वे यहां लोकसभा की पांचों विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, मेरठ से राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, धर्म सिंह सैनी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, विधायक प्रदीप सिंह आदि पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताआें के साथ मंत्रणा के बाद उम्मीदवार के नाम पर फैसला लिया जाएगा। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर रणनीति भी बनार्इ जाएगी।

Updated on:
14 Mar 2019, 6:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा