शामली

शामली में दबंगों ने परचून की दुकान पर काम करने वाले मां-बेटे के साथ की मारपीट, देखें वीडियो

मोहल्ले में ही परचून की दुकान पर काम करते है मां-बेटे पड़ोसियों ने ही की मारपीट पीड़ितों ने दी पुलिस को तहरीर  
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 May 2019, 11:54 AM IST
marpet
शामली में दबंगों ने परचून की दुकान पर काम करने वाले मां-बेटे के साथ की मारपीट, देखें वीडियो

शामली. थानाभवन के मोहल्ले में ही परचून की दुकान करने वाली महिला व उसके बेटे के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान मां बेटे घायल हो गए। इलाज के लिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया हैं।


जानकारी के अनुसार, थानाभवन क्षेत्र के मोहल्ला शाहविलायत में कांता पत्नी रामकुमार व उसका बेटा सचिन परचून की दुकान पर करते हैं। देर शाम मोहल्ले के ही कई लोगों ने दुकान पर आकर उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। बाद में मां—बेटे के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल मां बेटों को इलाज के लिए थाना भवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से महिला की गंभीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़