शामली

Breaking: निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद की तलाश में शामली पहुंची दिल्ली पुलिस, फार्म हाउस पर पूछताछ जारी

Highlights: -दिल्ली पुलिस की टीम ने तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के फार्म हाउस पर छापेमारी की है -दिल्ली पुलिस टीम की 2 गाड़ियां में सवार होकर शामली के कांधला पहुंची -पुलिस मौलाना साद के फार्म हाउस पर मौजूद लोगों से बंद कमरे में बातचीत कर रही है
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Apr 2020, 1:54 PM IST
16_04_2020-maula_saad_20195792.jpg
saad

शामली। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज ( Nizamuddin Markaz ) के कारण देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में काफी इजाफा हुआ है। जिसके चलते दिल्ली पुलिस द्वारा मरकज के मुखिया मौलाना साद (Maulana Saad) के खिलाफ 31 मार्च को मुकदमा दर्ज किया था। इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी साद का पुलिस और क्राइम ब्रांच पता नहीं लगा पाई है। इस कड़ी में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम शामली जनपद के कांधला पहुंची है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की टीम ने तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के फार्म हाउस पर छापेमारी की है। दिल्ली पुलिस टीम की 2 गाड़ियां में सवार होकर पहुंची और स्थानीय थाना पुलिस को भी इस बाबत सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की टीम मौलाना साद के फार्म हाउस पर मौजूद लोगों से बंद कमरे में बातचीत कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस फार्म पर मौलाना साद के संबंध में छापेमारी और पूछताछ में जुटी है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश के शामली स्थित उनके पैतृक निवास कांघला से लेकर सहारनपुर स्थित उनके ससुराल तक दबिश दे चुकी है। हालांकि उसके बारे में खासी जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं पुलिस ने दोबारा सूचना मिलने पर कांधला स्थित फार्महाउस पर छापेमारी की है।उधर, आरोपी साद से रिश्तेदारों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है, जो सहारनपुर जनपद के रहने वाले हैं।

Updated on:
23 Apr 2020, 1:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़