शामली

सिख ड्राइवर ने बीच सड़क पर यूपी पुलिस के जवान का किया ऐसा हाल, देखने वालों के भी उड़ गए होश

सिख ड्राइवर और पुलिसकर्मी के बीच हाई-वे पर मारपीट शराबी ड्राइवर ने थाने में भी जमकर की तोड़-फोड़ आरोपी ट्रक के कंडक्टर और पुलिस से की मारपीट
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jun 2019, 7:18 PM IST
Shamli
सिख ड्राइवर ने बीच सड़क पर यूपी पुलिस के जवान का किया ऐसा हाल, देखने वालों के भी उड़ गए होश

शामली. झिंझाना थाना क्षेत्र के गड्डी वाला चौराहे के पास नशे में धुत एक सिख ड्राइवर और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट नजारा जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। सड़क पर उपद्रव मचा रहा सिख ड्राइवर ने पुलिस बूथ में भी जमकर तोड़फोड़ की। सिख ड्राइवर के अभद्र व्यवहार से हाई-वे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

यह मामला झिंझाना थाना कस्बे गड्डी वाले मेरठ-करनाल हाई-वे पर स्थित चौराहे का है। यहां पर अधेड़ उम्र के नशे में धुत सिख ड्राइवर ने बीच हाई-वे पर पुलिसकर्मी और ट्रक के कंडक्टर के साथ गाली-गलौज व मारपीट के साथ पथराव कर दिया। सरदार की इस हरकत से पुलिसकर्मी ने उसको समझाने की कोशिश की तो उसने पुलिसकर्मी के साथ भी अभद्र व्यवहार और गाली गलौज के साथ ही हाथापाई कर दी।

कंडक्टर की ओर से ड्राइवर का विरोध करने पर नशे में धुत सिख ड्राइलर ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इस हरकत से घंटों तक हाई-वे पर जाम लगा रहा। इस दौरान वहां, लोगों का जमावड़ा लगा गया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने थाने में सूचना देकर शराबी सिख ड्राइवर को बमुश्किल से जीप में डालकर स्थानीय थाने ले गए। मामला थानाध्यक्ष के संज्ञान में आने पर सरदार को मेडिकल भिजवाया। थाना अध्यक्ष ओपी चौधरी का कहना है सिख ड्राइवर नशे में धुत और बेहोश था। उनके खिलाफ कार्रवाई करने से पहले उनका मेडिकल कराया गया।

Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़