शामली

देर रात पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजारी बदमाश के पैर में लगी गोली

थानाभवन के थाना प्रभारी प्रभाकर केनतुरा ने बताया कि जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी सचिन पुनिया पुलिस टीम के साथ रेलवे क्रॉसिंग के निकट चेकिंग कर रहे थे।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2021, 12:06 PM IST
encounter_in_shamli.jpg

शामली. उत्तर प्रदेश के शामली जिले के जलालाबाद क्षेत्र में गुरुवार की देररात पुलिस की बदमाशों मुठभेड़ हो गई। गंगोह तीतरों मार्ग पर इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने पर एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो अन्‍य बदमाश ईख के खेत में घुसकर फरार हो गए। घायल बदमाश 25000 का इनामी बताया गया है। पुलिस फरार हुए बदमाशों की तलाश कर रही है। घायल बदमाश से भी पूछताछ की जाएगी।

पुलिस को मिली थी बदमाशों की सूचना

थानाभवन के थाना प्रभारी प्रभाकर केनतुरा ने बताया कि जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी सचिन पुनिया पुलिस टीम के साथ रेलवे क्रॉसिंग के निकट चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गंगोह तीतरों मार्ग पर खानपुर गांव की ओर जाने वाले राहवाहे के निकट बाग में नलकूप पर कुछ बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली। अधिकारियों को यह सूचना दी गई। थानाभवन थाने से भी फोर्स चौकी प्रभारी के पास पहुंचा, तब बताए गए बाग में बदमाशों की घेराबंदी की गई तो बदमाश पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे।

घायल बदमाश का अस्पताल में हो रहा है इलाज

घायल बदमाश के पास से पुलिस को नौ रुपये, सोने की अंगूठी, तमंचा और कारतूस के अलावा मौके से एक बाइक बरामद हुई है। बदमाश की जेब से एक आधार कार्ड भी मिला है। बदमाश ने अपना नाम नीरज बावरिया निवासी बचन सिंह कॉलोनी मुजफ्फरनगर बताया है। उसे उपचार के लिए थाना भवन अस्पताल भिजवा दिया गया।

फरार बदमाशों की तलाश में कराई जा रही है कांबिंग

उसके दोनों फरार साथियों की तलाश में कांबिंग की जा रही है। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश नीरज ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ चार दिन पूर्व जलालाबाद के कादरगढ़ गांव में विजेंद्र के घर डकैती डाली थी। उस पर इस घटना के बाद 25000 का इनाम घोषित किया गया था। फरार बदमाशों की तलाश में कांबिंग कराई जा रही है। गिरफ्तार बदमाश से उसके साथियों के बारे में जानकारी की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा