शामली

अवैध रूप से चल रही बारूद की फैक्ट्री में विस्फोट से चार की मौत

ब्लास्ट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, मौके पर अधिकारी और रेस्क्यू टीम.
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2021, 7:20 PM IST
afghanistan_mosque_blast.png
Afghanistan Mosque Bombing: 12 dead including Imam in blast in mosque at time of namaz in Kabul (Symbolic Image)

शामली. अवैध रूप से चल रही पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में रक्खे बारूद में अचानक ब्लास्ट हो गया। विस्फोट होने से आसपास की बस्ती में अफरा तफरी मच गई। विस्फोट से फैक्ट्री मलबे में तबदील हो गयी। अब तक चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। बाईपास के निकट शामली रोड पर अवैध रूप से चल रही बारूद की फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट होने के कारण क़ई लोगों की मौत हो गई जबकि काफी लोगों के घायल होने की खबर है। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है और मलबे में तलाश जारी है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर एसपी शामली सुकुर्ति माधव सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।

अचानक हुए तेज धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। इसके बाद बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों की मदद की। वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि अभी मलबे में कुछ और फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

छह मजदूर गंभीर घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती :-
कैराना के जंगल में संचालित अवैध पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार शाम करीब चार बजे भीषण विस्फोट हो गया। जिससे पूरी फैक्टरी जमीदोंज हो गई। मलबे में दबने से चार मजूदरों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत नाजुक है।
कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी इकबाल की आचार की फैक्टरी कई वर्षों से बंद पड़ी थी। बताया गया कि उसने करीब डेढ़ माह पूर्व ही राशिद नाम के व्यक्ति को फैक्टरी किराए पर दी थी। फैक्टरी में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था।

धमाके की आवाज से दूर-दराज तक के लोग भी दहल गए। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। मलबे से चार शव निकाले गए, जबकि छह मजदूर घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर डीएम जसजीत कौर भी मौके पर पहुंची हैं।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा