शामली

Shamli : युवती से छेड़छाड़ करना पढ़ा भारी, बहादुर बेटी ने बीच सड़क पर की धुनाई, युवक ने पैर पकड़क मांगी माफी

शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली बस स्टैंड पर युवती ने की मनचले की पिटाई, वीडियो वायरल।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2021, 10:47 AM IST
shamli.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली. शहर में मनचले को एक युवती से छेड़खानी करना उस समय भारी पड़ गया, जब युवती ने मनचले को बीच सड़क पर पकड़कर जमकर पीटा। मनचले ने जब लड़की के पैर पकड़कर माफी मांगी तब जाकर उसे छोड़ा गया। शामली की इस बहादुर बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी सेे वायरल हो रहा है।

दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली बस स्टैंड का है। बताया जा रहा है कि रविवार को एक युवती शामली में किसी काम से आई थी। इसी बीच एक मनचले ने उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। लेकिन, शामली की बहादुर बेटी ने मनचले को ऐसा सबक सिखाया कि वह जिंदगी भर नहीं भूलेगा। बीच सड़क पर ही आरोपी मनचले को पकड़कर बहादुर बेटी ने एक के बाद एक कई थप्पड़ रसीद किए। इसके बाद आरोपी युवक ने लड़की के पैर पकड़ कर माफी मांगी, जिसके बाद युवक को वहां मौजूद भीड़ ने छोड़ा। बहादुर बेटी की यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

कोतवाली तक नहीं पहुंचा मामला

शामली शहर कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है, अगर इस तरह की कोई शिकायत मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़