शामली

स्टेशन पर इस हाल में बैठी थी 21 साल की युवती, जीआरपी ने वजह पूछी तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

घर से भागकर आई युवती पहुंची शामली रेलवे स्टेशन एसपी जीआरपी मुरादाबाद मंडल ने की टीम की तारीफ जीआरपी ने पूछताछ के बाद सकुशल परिजनों को सौंपा
2 min read
• •
Updated: 11 May 2019, 12:08 PM IST
shamli
स्टेशन पर इस हाल में बैठी थी 21 साल की युवती, जीआरपी ने वजह पूछी तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

शामली. एक माता-पिता को बेटी को डांटना इतना भारी पड़ गया कि उसने घर ही छोड़ दिया। माता-पिता से नाराज युवती रेलवे स्टेशन जा पहुंची और घंटों तक वहीं बैठी रही। जब रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने युवती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने बताया कि वह माता-पिता से नाराज होकर यहां आई है। इस दौरान युवती ने अपना पता तो बता दिया, लेकिन फोन नंबर नहीं बता सकी। इसके बाद जीआरपी ने टीम भेजकर युवती के परिजनों को रेलवे स्टेशन बुलाया और सकुशल युवती को उन्हें सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला शामली रेलवे स्टेशन का है। शामली जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक युवती काफी देर से बैठी थी। इसी बीच कई ट्रेन गुजर गईं, लेकिन युवती वहीं बैठी रही। इस पर प्लेटफार्म कर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने युवती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवती ने कहा कि वह अपने माता-पिता से नाराज होकर घर छोड़कर आई है। इस पर प्लेटफार्म कर्मियों ने उसे समझाया और उसका पता पूछा। युवती ने अपना नाम नगमा पुत्री नसीम निवासी मोहल्ला ईदगाह खेल कैंला थाना कैराना जिला शामली बताया। जब उससे फोन नंबर पूछा गया तो वह नहीं बता सकी। इसके बाद मौके पर मौजूद जीआरपी की टीम ने युवती द्वारा बताए गए पते पर जाकर पड़ताल की और युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी के इस कार्य के लिए एसपी जीआरपी मुरादाबाद मंडल ने टीम को बधाई देते हुए उसकी सराहना की है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
11 May 2019, 12:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा