शामली

Shamli: Coronavirus को भगाने के लिए लोगों से की यज्ञ करने की अपील- देखें Video

Highlights दुनिया में महामारी का रूप ले चुका है कोरोना Shamli में आयोजित किया महायज्ञ 1500 लोगों ने दी यज्ञ में आहुति
less than 1 minute read
Mar 18, 2020
vlcsnap-2020-03-18-15h27m49s288.png

शामली। दुनिया में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस (Corornavirus) को भगाने के लिए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली (Shamli) में एक महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में कई लोगों ने पहुंचकर आहुति दी। इस यज्ञ के माध्यम से आयोजक पूरी दुनिया से कोरोना वायरस के खत्म होने की बात कह रहे हैं।

भगवान से की गई प्रार्थना

यह महायज्ञ शामली नगर के अग्रसेन पार्क में किया जा रहा है। यह शामली नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से कराया जा रहा है। इस यज्ञ के माध्यम से पूरी दुनिया में फैले एक कोरोना वायरस को मिटाए जाने की बात कही जा रही है। यज्ञ के मुख्य आयोजक शैलेश मुनि सत्यार्थी ने बताया कि इसी यज्ञ के माध्यम से वह भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि इस कोरोना वायरस को नष्‍ट कर दीजिए। यह पूरी दुनिया के लिए खतरा बन चुका है। उन्होंने बताया कि करीब 1500 लोगों ने पहुंचकर इसी यज्ञ में आहुति प्रदान की है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर पर भी यज्ञ करें, जिससे कि कोरोना वायरस पूरी तरह नष्ट हो सके।

Updated on:
18 Mar 2020 03:43 pm
Published on:
18 Mar 2020 03:42 pm
Also Read
View All
जयमाला के बाद दुल्हन के मोबाइल पर आया मैसेज, शादी टूटी; सदमे में बिचौलिए को पड़ा हार्ट अटैक

तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली