शामली

lockdown: नशे में धुत होकर घर में घुसा होमगार्ड और फिर जो हुआ

Highlights . कोतवाली एरिया के चौसाना-गंगारामपुर की घटना. नशे में धुत होमगार्ड को लगी चोटें
less than 1 minute read
Apr 12, 2020
home_1.png

शामली। कोतवाली एरिया के चौसाना-गंगारामपुर मार्ग स्थित एक घर में शनिवार देर रात एक होमगार्ड घर में घुस गया। आरोप है कि वह शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है। घर में में घुसकर उसने जमकर हंगामा किया। होमगार्ड को लोगों ने पकड़ लिया। वर्दी देखकर ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार, चौसाना गंगा रामपुर मार्ग पर स्थित घर में शनिवार देर रात होमगार्ड एक घर में घुस गया। आरोप है कि उसने ग्रामीणों के साथ अभद्रता की और उसे जमकर लताड़ा। होमगार्ड दीवार फांदकर कर घर में घुसा और उसके नाक व हाथ पैरों में चोटें आई। पूरे मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। वहीं, ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आरोपी शनिवार सुबह से ही पुलिस चौकी में बैठकर शराब पी रहा था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौसाना पुलिस का कहना है कि होमगार्ड शामली थाना क्षेत्र में तैनात है। होमगार्ड की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार का कहना है कि होमगार्ड की तैनाती शामली कोतवाली में है।

Published on:
12 Apr 2020 04:47 pm
Also Read
View All
जयमाला के बाद दुल्हन के मोबाइल पर आया मैसेज, शादी टूटी; सदमे में बिचौलिए को पड़ा हार्ट अटैक

तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली