शामली

इस भाजपा नेता की कार में मिला इतना अवैध सामान, पुलिस भी रह गई हैरान, देखें वीडियो-

पुलिस चेकिंग के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री के स्टीकर लगी कार से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ रेक्टिफाइड बरामद
less than 1 minute read
Dec 08, 2018
shamli
इस भाजपा नेता की कार में मिला इतना अवैध सामान, पुलिस भी रह गई हैरान, देखें वीडियो-

शामली. पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक सेंट्रो गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी तस्कर हरियाणा से अवैध शराब तस्करी कर शामली ला रहे थे। बता दें कि जिस गाड़ी में ये शराब की तस्करी कर रहे थे उस गाड़ी पर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय मंत्री का स्टीकर लगा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

दरअसल, आपको बता दें कि यह मामला जनपद शामली के थाना कांधला क्षेत्र के कैराना रोड का है। यहां पर कांधला थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री के स्टीकर लगी एक सेंट्रो गाड़ी को रोका। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब व 5 लीटर रेक्टिफाइड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने गाड़ी सवार दोनों तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपी तस्कर इतने शातिर थे कि उन्होंने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए गाड़ी पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय मंत्री का स्टीकर लगा लिया था, जिससे कि वह सत्ता की आड़ में आसानी से शराब की तस्करी कर सकें। एसपी शामली ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी में दो युवकों को गिरफ्तार किया है और दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।

Published on:
08 Dec 2018 09:24 am
Also Read
View All
तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली

बकरीद में बिजली गुल: शामली में फाल्ट ठीक करके वापस आ रहे बिजली विभाग के JE की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर