
शामली। जिले में शुक्रवार काे कोरोना (Corona virus ) के तीन नए मामले सामने आ गए। इनमें से दाे बाग्लादेश के हैं जबकि एक असम राज्य का रहने वाला है। तीन नए मामले सामने आने के बाद यहां हड़कंप मच गया है।
शामली जिले में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तीन कोरोना वायरस जो नए राेगी सामने आए हैं वह हजरत निजामुद्दीन से शामली आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हे क्वारेटाईन कराते हुए इनके सेंपल जांच के लिए भेजे थे। शुक्रवार काे इनकी रिपाेर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया।
शामली सीएमओ ने इनकी रिपाेर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। बताया कि, दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन मरकज जमात से शामली पहुंचे दो बांग्लादेशी और एक असम के नागरिक की रिपाेर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। स्वस्थ्य विभाग ने ऐसे करीब 182 लोगों को क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा था। एक दि दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 19 जमातियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। अब इनमेंसे 3 की रिपाेर्ट में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। यह अलग बात है कि, 16 की रिपाेर्ट नेगेटिव आई है।
शामली में अब तक कुल 4 कोरोना के मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा पहले से ही ऐसे मरीजों को उपचार भी दिया जा रहा है। जिलाधिकरी जसजीत कौर ने बताया कि, दाे दिन पूर्व थानाभवन के गांव भैसानी इस्लामपुर से 19 जमातियों को पुलिस ने जलालाबाद मदरसे में बनाए गए क्वॉरेंटाइन वार्ड में भेजा था। यहां से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनमें से कुल 19 लोगों के सैंपल लेकर के मेरठ मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे थे।
शुक्रवार काे इनकी रिपाेर्ट आई। कुल 3 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, जबकि 16 लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों को झिंझाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।