शामली

धरी रह गई इटली मेड ब्रेटा पिस्टल और कार्बाइन! कुख्यात मिथुन मुठभेड़ में ढेर

Encounter : पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारा गया मिथुन साउथ से लेकर उत्तर भारत में कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है।
2 min read
Dec 02, 2025
Police Encounter
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी शामली ( फोटो स्रोत शामली पुलिस )

Encounter : साउथ से लेकर उत्तर भारत में कई संगीन वारदातों को अंजाम देने का आरोपी मिथुन बावरिया को शामली पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ ढेर कर दिया। इस पर शामली समेत बागपत से ईनाम था। पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी। सोमवार रात इसकी पावटी गांव में एक पार्टी थी। इसी पार्टी में छापा मारने पहुंची पुलिस के साथ मिथुन और इसके एक साथी की मुठभेड़ हो गई।

साउथ से लेकर उत्तर भारत में करता था क्राइम ( Encounter )

शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मूल रूप से थाना झिंझाना के गांव लाउद्दीनपुर के रहने वाले मिथुन के पास कई फर्जी आईडी थी। यह साऊथ में भी कई बार छद्म नाम से जेल जाता रहा है। यह बेहद शातिर किस्म का अपराधी था और अलग-अलग पहचान से अपराध करता था। पिछले दिनों इसने शामली में ही एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बागपत में कई अपराध किए थे। शामली से इस पर 50 हजार का इनाम था और बागपत से इस पर 25 हजार रुपये का इनाम चल रहा था। इस तरह कुल मिलाकर इस समय पर मिथुन पर सवा लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ के बाद पुलिस इसे अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। इसके फरार साथी की पुलिस तलाश कर रही है।

इटली मेड ब्रेटा पिस्टल बरामद

शामली पुलिस को ये सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश मिथुन शामली के पावटी कला में है और यहां गांव के बाहर एक झोपड़ी नुमा टाल पर अपने एक अन्य साथी के साथ पार्टी कर रहा है। पुलिस ने लोकेशन लेकर इसे घेर लिया। मुठभेड़ के समय मिथुन के साथ इसका एक और साथी था मौके पर मौजूद था। दोनों शराब पी रहे थे। इनके पास एक कार्बाइन और इटली मेट ब्रेटा पिस्टल थी। मिथुन इतना हार्ड क्रिमिनल था कि इसने पुलिस पर दनादन फायर कर दिए। इसके बाद पुलिस की ओर से भी गोलियां चलाई गई तो मिथुन गोली लगने से मौके पर ही गिर पड़ा जबकि इसका साथी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस आनन-फानन में इसे लेकर अस्पताल पहुंची लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी शामली का कहना है कि साउथ से भी अब मिथुन की क्राइम हिस्ट्री मंगाई जा रही है।

Updated on:
02 Dec 2025 10:02 am
Published on:
02 Dec 2025 09:27 am
Also Read
View All
जयमाला के बाद दुल्हन के मोबाइल पर आया मैसेज, शादी टूटी; सदमे में बिचौलिए को पड़ा हार्ट अटैक

तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली