शामली

देश की पहली लेडी खली को मिलेगा भारत गौरव अवार्ड, इनकी विशेषता जानकर हो जाएंगे हैरान

महिला डब्लूडब्लूई खिलाड़ी को किया जाएगा सम्मानित महिला डब्लूडब्लूई रेसलर कविता दलाल को कालीरमन फाउंडेशन करेगा सम्मानित दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में 9 जून को आयोजित समारोह में दिया जाएगा अवार्ड
2 min read
Jun 01, 2019
Feature image

शामली. अमरीका में डब्लूडब्लूई के रिंग में दम दिखा रही भारत की प्रथम महिला रेसलर कविता देवी को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड उन्हें कालीरमन फाउंडेशन की ओर से दिया जाएगा। गौरतलब है कि हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम विदेशों तक रोशन करने वाली सख्शियतों को भारत गौरव अवार्ड दिया जाता है। इसी कड़ी में खेल के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली डब्लूडब्लूई रेसलर को भी इस वर्ष यह अवार्ड दिया जाएगा। कविता इस समय अमेरिका में डब्लूडब्लूई के रिंग में दम दिखा रही हैं। कविता के पति नेशनल वॉलीवॉल खिलाड़ी गौरव तोमर ने बताया कि दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में 9 जून को आयोजित समारोह में यह अवार्ड दिया जाएगा। फाउंडेशन के संयोजक सुरेंद्र कालीरमन की ओर से उन्हें इस बारे में लिखित व मेल से सूचित किया गया है।

कविता दलाल का जन्म-20 सितम्बर 1986 में हरियाणा के जींद जिले के में एक हुआ था। वह एक भारतीय पेशेवर पहलवान हैं, जो कि वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्लूडब्लूई) में अपने रिंग नाम "कविता देवी" के नाम से जानी जाती हैं। कविता ने द ग्रेट खली कंपनी नामक कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट के प्रचार के लिए पेशेवर पहलवान के लिए प्रसिक्षण शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने ने जून 2016 में बीबी बुलबुल की खुली चुनौती स्वीकार की। कविता अपने पेशेवर पहलवान बनने के लिए अपने प्रशिक्षक 'द ग्रेट खलि को मुख्य प्रेरणा मानती हैं।

वह भारत की डब्ल्यूडब्ल्यूई में कुश्ती करने वाली पहली महिला पेशेवर पहलवान हैं। इससे पहले कविता देवी "कविता" और "हार्ड केडी" नाम से कॉन्टिनेनेटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट के लिए खेल चुकी हैं। गौरतलब है कि साल 2009 में उन्होंने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की और 2010 में अपने पहले बच्चे को जन्म देने का बाद खेल छोड़ने का निर्णय कर लिया था, लेकिन पति के आग्रह पर उन्होंने खेलना जारी रखा।

वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग करियर
कविता देवी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साल 2016 में उन्होंने दक्षिण एशियाई खेलों में 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता था।

Published on:
01 Jun 2019 12:15 pm
Also Read
View All
तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली

बकरीद में बिजली गुल: शामली में फाल्ट ठीक करके वापस आ रहे बिजली विभाग के JE की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर