शामली

शाहरूख की गिरफ्तारी के बाद अब उसे शामली में शरण देने वाले इंटेलिजेंस की रडार पर

Highlights- लोकल इंटेलिजेंस और पुलिस अब शाहरुख को पनाह देने वाले लोगों की तलाश में जुटी- दिल्ली पुलिस ने किया शामली बस स्टैंड से गिरफ्तारी का दावा- एसपी का दावा, शामली पुलिस से कोई मदद नहीं मांगी गई
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2020, 11:01 AM IST
shahrukh.jpg
,,

शामली. देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी शाहरुख की शामली में गिरफ्तारी के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शाहरुख की शामली से गिरफ्तारी के बाद लोकल इंटेलिजेंस और पुलिस अब उन लोगों की तलाश में जुट गई है, जिन्होंने शाहरुख को शामली में पनाह दी थी। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने शाहरुख राणा की गिरफ्तारी का दावा शामली से किया है, जिसके बाद शामली में अब वे लोग इंटेलिजेंस टीम की रडार पर हैं।

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर के हुई हिंसा के मुख्य आरोपी शाहरुख राणा को दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शामली बस स्टैंड से गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस गिरफ्तारी के समय का कोई खुलासा नहीं किया है। शाहरुख राणा का दिल्ली में हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल तस्वीर के आधार पर दिल्ली पुलिस ने शाहरुख राणा को हिंसा का मुख्य आरोपी बनाया था, जिसके बाद से शाहरुख दिल्ली से फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस के लिए शाहरुख की गिरफ्तारी किसी चैलेंज से कम नहीं थी।

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि शाहरुख को शामली से गिरफ्तार किया गया है। जबकि शामली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। ना ही दिल्ली पुलिस ने उनसे किसी तरह की मदद मांगी है और ना ही उन्हें दिल्ली पुलिस के आने की सूचना है। यानी के शामली पुलिस के इस बयान से साफ जाहिर हो रहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में हिंसा का मुख्य आरोपी शामली में शरण ले रहा था और शामली इंटेलिजेंस और पुलिस को उसकी भनक तक नहीं लगी। अब लोकल इंटेलिजेंस शाहरूख को शरण देने वालों की तलाश में जुटी है।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा