शामली

‘वोट’ डालने आये इन लोगों को बूथ पर तैनात जवानों ने कर्इ राउंड फायरिंग कर एेसे खदेड़ा, वायरल हुआ वीडियो- देखें वीडियो

बूथ के छत से ही बनाया गया वीडियो हुआ वायरल जवानों ने फर्जी वोटरों आैर ग्रामीणों से झड़प के बाद की कार्रवार्इ मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे डीएम आैर एसएसपी
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2019, 8:00 PM IST
news
'वोट' डालने आये इन लोगों को बूथ पर तैनात जवानों ने कर्इ राउंड फायरिंग कर एेसे खदेड़ा, वायरल हुआ वीडियो- देखें वीडियो

शामली।लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को संपन्न हुए पहले चरण के मतदान में कर्इ जगह वोटिंग को लेकर अजब गजब नजारे रहे।इसी कड़ी में कैराना लोकसभा सीट पर शामली के रसूलपुर गुजरान गांव में स्थित बूथ का एक एेसा वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें बूथ पर तैनात सुरक्षा कर्मी गांव वालों को खदेड़ने के साथ ही कर्इ राउंड फायरिंग करते दिख रहे हैं।बताया जा रहा है कि सारा विवाद फर्जी वोट को लेकर हुआ।जिसमें कुछ ग्रामीण बगैर आईडी के वोट डालने का प्रयास कर रहे थे।इनकार करने पर पुलिस से भिड़ गये।

पहले जमकर बरसार्इ लाठियां फिर की कर्इ राउंड फायरिंग

दरअसल वीडियों में दिख रहा है कि कुछ लोग भारी संख्या में बूथ के अंदर घुस रहे है। जिन्हें बीएसएफ कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। इसबीच ही दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गर्इ। वीडियो में दिख रहा है कि बूथ पर तैनात फोर्स ने लोगों को खदेड़ने के साथ ही कर्इ राउंड हवार्इ फायरिंग की। इस घटना का यह वीडियो बूथ के छत से बनाया गया है। इससे कैराना लोकसभा में आने वाले शामली के रसूलपुर गुजरान गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।

पहले रोकने का प्रयास किया फिर की फायरिंग

वहीं बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने फर्जी वोट डालने का प्रयास किया था। यहां तैनात पुलिस फोर्स ने पहले उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। साथ ही मौके पर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शांत कराने का प्रयास किया गया। हंगामा करने वालों पर पुलिसकर्मियों ने जमकर लाठियां बरसाई। इतना ही नहीं, लोगों के जबरन बूथ में घुसने के प्रयास पर फोर्स ने कर्इ राउंड फायरिंग कर दी। डीएम अखिलेश सिंह व एसपी अजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि गड़बड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।

Updated on:
11 Apr 2019, 8:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा