शामली

पहले पति की कर दी हत्या, इसके बाद प्रेमी के साथ कर रही थी ये काम, तभी हुआ…

पुलिस ने इनामी प्रेमी को किया युगल गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2019, 1:41 PM IST
married couple symbolic photo
पहले पति की कर दी हत्या, इसके बाद प्रेमी के साथ कर रही थी ये काम, तभी हुआ...

शामली. थाना भवन थाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मुखबिर की सूचना पर करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे 10,000 के इनामी प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी युगल पर एक युवक की हत्या का आरोप है। ये दोनों डेढ़ साल से फरार चल रहे थे, जिसके चलते पुलिस ने दोनों पर 10-10 हजार के इनाम की घोषणा की थी । वहीं, आरोपी प्रेमिका का आरोप है कि पति और प्रेमी थे दोनों, दोस्त पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया।

शामली जनपद की थानाभवन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए पति की हत्या में फरार चल रही पत्नी और उसके प्रेमी को थाना भवन रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है । बताया जाता है कि दोनों जनपद से कहीं दूर जाकर बसने की फिराक में थे। जहां दोनों ने करीब अपने प्रेम प्रसंग के चलते एक साथ प्लान बनाते हुए प्रेमिका प्रीति ने अपने पति रविंद्र की हत्या करा दी थी, जिस में मृतक के परिजनों द्वारा पत्नी प्रीति और उसके प्रेमी अंकित पुत्र पाले राम निवासी मंटी हसनपुर के नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज हुई थी। दोनों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। इस मामले में आरोपी प्रेमीका का कहना है कि मेरे पति और प्रेमी अंकित के बीच दोस्ती थी। जहां दोनों के बीच कई बार मुझ को लेकर झगड़ा हुआ था और उसी के चलते हम दोनों ने घर छोड़ कर चले गए थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत में मेरा न कोई रोल नहीं और नहीं मेरे प्रेमी का।

उधर इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि मार्च 2018 को थाना भवन थाना क्षेत्र के मंटी हसनपुर में रविंद्र नाम के व्यक्ति की मौत हुई थी, जिसमें धारा 306 में मामला दर्ज किया गया था और मृतक के परिजनों ने पत्नी प्रीति और आरोपी प्रेमी अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद ये दोनों फरार हो गए थे। इसके बाद इन पर पुलिस ने दस दस हजार के नाम की घोषणा की थी। उसके बाद मंगलवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया । इसके साथ ही पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Updated on:
9 Jan 2019, 1:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा