शामली

गाड़ी की साइड लगने पर सड़क पर आपस में भिड़े लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Highlights: -घटना का वीडियो किसी युवक ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया -घटना सदर कोतवाली क्षेत्र से चंद कदमों की दूरी की है -सूचना के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठायी
less than 1 minute read
Mar 08, 2020
screenshot_from_2020-03-08_16-28-31.jpg

शामली। जनपद के सिटी कोतवाली क्षेत्र के स्टेट बैंक के पास दो गाड़ियों की आपस मे साइड लगने को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट की यह घटना बीच सड़क पर हुई है। जिसमे दोनों पक्षों के बीच करीब 10 मिनट तक मारपीट होती रही। इस दौरान मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही। दिनदहाड़े मारपीट की घटना से रोड पर दोनों ओर जाम लग गया।

दरअसल, शामली जनपद के सदर कोतवाली इलाके में दो गुटों में लाइव मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घुसे चले। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सदर कोतवाली क्षेत्र के स्टेट बैंक के पास का बताया जा है। जहां पर कार की साइड लगने पर मामूली कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते दो युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

घटना का वीडियो किसी युवक ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र से चंद कदमों की दूरी का है। सूचना के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठायी और दोनों पक्षो ने सड़क पर जमकर उत्पाद मचाया। हंगामे के दौरान सड़क पर भीषण जाम लग गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतार सड़क पर लग गई। जहां से दोनों पक्षों को स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कराया।

Updated on:
08 Mar 2020 04:31 pm
Published on:
08 Mar 2020 04:28 pm
Also Read
View All
तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली

बकरीद में बिजली गुल: शामली में फाल्ट ठीक करके वापस आ रहे बिजली विभाग के JE की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर