शामली

मौलाना साद को क्वारंटाइन करने के लिए खोज रही यूपी और दिल्ली पुलिस, बेटी की शादी इस वजह से हुई कैंसिल

देश में कोरोना वायरस को देखते हुए लॉकडाउन किया गया था। तब्लीगी जमात को लेकर मौलाना साद सुर्खियों में है
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2020, 7:04 PM IST
05_04_2020-saadmaulana_20166149.jpg
माैलाना साद

शामली। देश में कोरोना वायरस को देखते हुए लॉकडाउन किया गया था। तब्लीगी जमात को लेकर मौलाना साद सुर्खियों में है। मौलाना साद द्वारा दिए गए बयान को लेकर दिल्ली में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। जिसके बाद से मौलाना साद दिल्ली पुलिस व यूपी पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं। दिल्ली आवास समेत के कांधला कस्बे में पैतृक आवास पर भी तलाश जारी है। कांधला कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान स्थित पैतृक आवास पर आज मौलाना साद की बेटी की शादी का कार्येक्रम था।

परिजनों का कहना है कि देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। जिसको लेकर देश में लॉकडाउन जारी है। इसी कारण से सतर्कता के मद्देनजर शादी को कैंसिल किया गया है। वहीं, माना ये भी जा रहा है कि जिस तरह से तब्लीगी जमात मामले में हो रही फजीहत के चलते शादी को रोका गया है, क्योंकि मौलाना साद का कही अता पता नही है। मौलाना साद की बेटी की शादी में रहना भी बेहद जरूरी था। मौलाना साद व उनके परिवार वालो को डर था कि कही यूपी पुलिस या दिल्ली पुलिस मौलाना शादी की तलाश में न पहुंच जाए।

माना जा भी रहा है कि मौलाना साद गिरफ्तार न हो जाए। ऐसे में कई सवाल जेहन में है। परिजनों की माने तो जब तक यह कोरोना वायरस का प्रकोप और तब्लीगी जमात का मसला हल न हो जाये तब तक वह बेटी की शादी नही करेंगे।

Updated on:
5 Apr 2020, 7:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़