शामली

आतंकी हमले में शहीद जवान सतेंद्र की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, देखें वीडियाे

- आतंकी हमले में शहीद जवान सतेंद्र का पार्थिव शरीर पहुंचा अपने गांव - अंतिम यात्रा में उमड़ पड़ा जन सैलाब - भारत माता की जय के नाराें से गूंज उठा गांव - जवान के पार्थिव शरीर काे दी गई गार्द सलामी - पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
less than 1 minute read
Jun 14, 2019
shamli news
शहीद सतेंद्र

शामली। आतंकी हमले में शहीद जवान सतेंद्र का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपने गांव पहुंचा ताे पूरे गांव में देशभक्ति की लहर सी दाैड़ पड़ी। नम आंखाें से लाेगाें ने भारत की माता की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा सतेंद्र तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए।

अमर शहीद सतेंद्र की अंतिम यात्रा में मानाें जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए तड़के ही पूरा गांव जग गया था। गांव के हर महिला पुरुष और बच्चे की आँखे आज शहीद सतेंद्र के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का इंतजार कर रही थी। सुबह करीबह 9 बजे जैसे ही गांव में शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा ताे लाेगाें के कदम खुद ही अंतिम दर्शन के लिए दाैड़ पड़े। अंतिम दर्शन के उपरांत पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा शहीद के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।

सतेंद्र ''किवाना'' काे तुम पर गर्व है

सतेंद्र के पैतृक गांव किवाना की गलियाें में आज दु:ख ताे लेकिन गांव के लाेगाें का सीना भी चाैड़ा हाे रहा है। गांव वालाें का कहना है कि आज पूरे गांव काे सतेंद्र गर्व है। अंतिम संस्कार में आस-पास के गांवाें से आए लाेगाें के अलावा सैन्य अफसर, पुलिस और प्रशासनिक अफसराें के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी माैजूद रहे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
14 Jun 2019 09:34 am
Also Read
View All
तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली

बकरीद में बिजली गुल: शामली में फाल्ट ठीक करके वापस आ रहे बिजली विभाग के JE की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर