शामली

पुलवामा हमले में शहीद अमित कोरी की भव्य प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री ने किया अनावरण

Highlights - 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए थे शामली जिले के दो जवान - कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने शामली जिले के दो मार्गों का नाम भी शहीदों के नाम पर रखने की घोषणा की - सुरेश राणा बोले- शहीद की मूर्ति देख युवाओं में भी जागेगी देशप्रेम की भावना
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Feb 2021, 5:21 PM IST
shamli.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली. पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर शामली के शहीद अमित कोरी की भव्य प्रतिमा का रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने शामली जिले के दो मार्गों के नाम पुलवामा हमले में शहीद हुए दोनों भारत मां के वीर सपूतों शहीद अमित कोरी और प्रदीप कुमार के नाम पर किए जाने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शामली जिले के दो जवान शहीद हो गए थे, जिनके नाम अमित कोरी व प्रदीप कुमार थे। पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर शनिवार को शहीद अमित कोरी की भव्य प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने अनावरण किया। इस दौरान सुरेश राणा ने कहा कि वह भी चाहते हैं कि उनके परिवार के लोग भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करें और इस जज्बे को लगातार आगे बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि शहीद की मूर्ति को देखकर के युवाओं में देश प्रेम की भावना और जज्बा बढ़ता है।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा