शामली

मंदिर के बाहर बंदराें ने लगा दी आग, मच गई अफरा-तफरी

आग लगने से मौके पर मची अफरा-तफरी दमकलकर्मियाें ने पाया आग पर काबू
less than 1 minute read
Mar 01, 2021
shamli-1.jpg
आग बुझाता दमकलकर्मी

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

शामली ( Shamli news ) कांधला कस्बे के कैराना मार्ग स्थित मंदिर के बहार अचानक बंदरों ने बिजली के पोल तेजी से हिला दिए। इससे तार आपस में मिल गए और आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियाें ने किसी तरह आग की लपटों पर काबू पाया।

शामली के कांधला कस्बे के कैराना मार्ग स्थित मां दुर्गा मंदिर के बाहर उत्पाती बंदरों ने बिजली पोल को हिला दिया जिसके चलते विद्युत पोल हिलने से बिजली टकरा गए। बिजली तार टकराने से तारों में भयंकर आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदारों ने मामले की सूचना बिजली विभाग को दी। बिजलीघर से आई टीम ने आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों का कहना है कि अगर यह हादसा सवेरे या शाम के समय होता तो मौके पर बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि सवेरे और शाम को मंदिर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। फिलहाल तो आग पर काबू पाए जाने से आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Published on:
01 Mar 2021 10:47 pm