शामली

लॉकडाउन के दौरान निकले डीएम-एसपी का मुस्लिम इलाके में ऐसे किया गया स्वागत

पूरा इलाका पूरी तरह है सील घर पर पहुंचाए जा रहे हैं जरूरी सामान
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Apr 2020, 9:26 PM IST
shamli22.png
,,

शामली. कोरोना वायरस को फैली महामारी से बचाव के लिए शामली के मोहल्ला नानूपूरा को सील करने के बाद फिल्ड भ्रमण पर निकले डीएम और एसपी का इलाके के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। इस दौरान इलाके के मुस्लिमों ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक के साथ ही सफाई कर्मचारियों पर भी फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। लोगों ने अपनी छतों से फूलों की वर्षा करते हुए पुलिस और प्रशासन का धन्यवाद दिया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने सफाई
कर्मचारियों को भी माला पहनाकर और सैनिटाइजर तथा मास्क देकर उन्हें सम्मानित किया।

शामली जिले के तीन स्थानों को हॉटस्पॉट मानते हुए शासन के निर्देश पर सील कर किया हुआ है। इनमें शामली नगर का मोहल्ला नानूपुरा, जनपद का कस्बा झिंझाना और थाना भवन क्षेत्र का गांव भैसानी इस्लामपुर शामिल हैं। इन इलाकों को बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यहां पर लोगों की आवा-जाही रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से इन इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात हैं और लोगों को कतई घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। लोगों के घरों तक जरूरत का सामान पुलिस प्रशासन और दूसरे वॉलंटियर्स पहुंचा रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़